वैश्विक स्तर पर कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, एक दिन में दर्ज हुए 14.44 लाख केस

नई दिल्ली, दिसंबर 28। कोरोना महामारी से दुनिया धीरे-धीरे उबर ही रही थी कि नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने फिर से दुनियाभर में इस महामारी को खतरनाक बना दिया है। वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई यूरोपीय देशों और अमेरिका में दिसंबर के महीने में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। सोमवार को कोरोना के वैश्विक मामलों ने पिछले सभी दैनिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

Corona in World

वैश्विक स्तर पर ओमिक्रॉन ने मचाई तबाही

NDTV की खबर के मुताबिक, दिसंबर 2020 में एक दिन में दुनिया भर में कुल 14.4 लाख से अधिक संक्रमण के नए मामलों ने पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है और विश्वभर में चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को दुनियाभर में कोरोना के 14.44 लाख मरीज मिले। इसमें तुर्की के बैकडेटेड डेटा भी शामिल है। चिंता वाली बात ये है कि पिछले 7 दिनों का औसम आंकड़ा भी इस वक्त रिकॉर्ड लेवल पर है और इसकी वजह ओमिक्रॉन वेरिएंट ही है।

एक हफ्ते का औसत आंकड़ा भी 49 फीसदी तक बढ़ा

आपको बता दें कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट अब तक का सबसे अधिक फैलने वाला वेरिएंट है और इसका असर देखने को भी मिला है। दुनियाभर में सामान्य वैक्सीनेशन के बावजूद भी ये संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। सोमवार को वैश्विक स्तर पर आए नए मामलों का सात-दिवसीय औसत आंकड़ा भी लगभग 8,41,000 था, जो एक महीने पहले के मुकाबले 49 फीसदी ज्यादा है, जब दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन का केस मिला ही था।

70 गुना तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन

ओमिक्रॉन पर की गई अभी तक की तमाम स्टडीज से ये पता चलता है कि कोरोना के अन्य वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन 70 गुना तेजी से फैल रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है। हालांकि स्टडीज में ये भी सामने आया है कि इससे होने वाली परेशानियां उतनी गंभीर नहीं हो सकती, जितनी डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने पर हुई थी। खासकर वैक्सीनेट लोगों पर ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा गंभीर नहीं है। सरकारें पहले से ही चेतावनी दे रही हैं कि छुट्टियों के बाद संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होना बढ़ सकता है। इस चेतावनी ने सभी को डरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+