23 साल की उम्र में लड़कियां दिखती हैं सबसे ज्यादा खूबसूरत, जानिए लड़कों पर कब छाती है जवानी?
लड़कियों और लड़कों की खूबसूरती को लेकर कई देशों में ये रिसर्च किया गया है। लेकिन, सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है, कि हर देश के लोग अपनी खूबसूरती को लेकर अलग अलग सोच रखते हैं।

Lifestyle News: हालांकि, खूबसूरती के अलग अलग आयाम होते हैं और जवान उम्र में लोग काफी खूबसूरत दिखते हैं, लेकिन जवानी में भी शरीर अलग अलग उम्र में खूबसूरत के अलग अलग पड़ाव को हासिल करता है। एक नए सर्वेक्षण से पता चला है, कि महिलाएं 23 साल की उम्र में 'सबसे खूबसूरत' दिखती हैं। नॉर्डकेम ने लड़कियों और लड़कों की खूबसूरती को लेकर एक नया सर्वे किया है और ये सर्वेक्षण 16 हजार लोगों पर किया गया है, जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है, कि पुरुष और महिलाएं किस उम्र में खुद को सबसे सुंदर मानते हैं।

महिलाएं 23 की उम्र में खूबसूरत
नॉर्डकेम के सर्वेक्षण में ज्यादातर लड़कियों ने माना, कि वो 23 साल की उम्र में खुद को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानती हैं, लेकिन जब लड़कों से उनकी खूबसूरती को लेकर सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब काफी हैरान करने वाला था। सर्वे में शामिल ज्यादातर लड़कों ने कहा, कि वो 33 साल की उम्र में खुद को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानते थे। ये सर्वे ब्रिटेन के लोगों पर किया गया है, जिसमें लड़कों ने महिलाओं की 23 साल की उम्र के 10 साल बाद खुद को सबसे ज्यादा हैंडसम माना, यानि पूरे एक दशक के बाद। ये रिपोर्ट ब्रिटिश अखबार डेली स्टार ने पब्लिश किए हैं और रिपोर्ट में कहा गया है, कि सर्वे का ये परिणाम हर देश में एक समान नहीं था।

हर देश के युवाओं के अलग अलग खयालात
अमेरिका में महिलाओं ने बताया, कि वे 30 साल की उम्र में सबसे अच्छी दिखती हैं, जबकि वहां के पुरुष ब्रिटेन के लड़कों के समान ही विचार रखते थे और अमेरिका के लड़कों ने खूबसूरत दिखने की उम्र 34 साल बताई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पुरूषों ने ये उम्र 27 साल तो ऑस्ट्रेलियन महिलाओं ने ये उम्र 28 साल बताई। जबकि, जर्मनी में महिलाओं ने सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने की उम्र 32 बताई, जबकि जर्मन लड़कों ने ये उम्र 35 साल बताई। हालांकि, इटली के लड़कों ने ये उम्र 26 साल बताई, जबकि इटली की लड़कियों ने कहा, कि वो 24 साल की उम्र में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। सर्वे में ये भी पता चला, कि लड़कियां अपने उम्र बढ़ने के साथ अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चिंता करने लगती हैं, और चार में एक लड़की एंटी-एजिंग टिप्स को अपनाती हैं, ताकि वो अपनी वास्तविक उम्र से काफी कम दिखें। लेकिन, लड़के ऐसा कुछ नहीं करते हैं। ज्यादातर लड़के धूप से शरीर को बचाने के लिए सर्फ स्किनकेयर क्रीम का ही इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications