Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की तरह दिखने वाले पौधे के साथ लड़कियों ने डाली तस्वीर, परेशान सरकार ने दी चेतावनी

नामपेन्ह, 18 मईः कंबोडियाई सरकार ने दुर्लभ मांसाहारी पौधे पेनिस प्लांट के साथ छेड़छाड़ को लेकर सख्त हिदायत दी है। सरकार ने लोगों को इस दुर्लभ मांसाहारी पौधे से दूरी बरतने को कहा है। यह पौधा एक खास एंगल से देखने पर इंसानी पेनिस जैसा दिखता है।

पर्यावरण मंत्रालय ने दी चेतावनी

पर्यावरण मंत्रालय ने दी चेतावनी

कोलंबियाई पर्यावरण मंत्रालय ने फेसबुक पर तीन महिलाओं के पौधे के साथ पोज देती तीन महिलाओं की फोटो साझा की है। इस पोस्ट में यह अपील की गई है कि इस अत्यंत दुर्लभ प्रजाति के साथ न की जाए। दरअसल कोलंबिया में यह पौधा विलुप्ति के कगार पर पहुंच गया है। सरकार को अंदेशा है कि अगर पौधे से ऐसे ही छेड़छाड़ की जाती रही तो जल्द ही यह पौधा कोलंबिया से विलुप्त हो जाएगा।

प्राकृतिक संसाधनों से करें प्यार

प्राकृतिक संसाधनों से करें प्यार

पर्यावरण मंत्रालय ने लिखा, ' वे जो कर रहे हैं, वह गलत है और कृप्या भविष्य में ऐसा दोबारा न करें'। पोस्ट में आगे लिखा है कि प्राकृतिक संसाधनों से प्यार करने के लिए धन्यवाद लेकिन इसकी कटाई न करें, इससे यह बर्बाद हो जाएगा।

विलुप्त होने के कगार पर है पौधा

विलुप्त होने के कगार पर है पौधा

जानकारी के मुताबिक यह दुर्लभ पौधा नेपेंथस होल्डेनी है, लेकिन यह वास्तव में नेपेंथस बोकोरेंसिस नामक प्रजाति से जुड़ा है। जेरेमी होल्डन नामक स्वतंत्र वन्यजीव फोटोग्राफर ने पहली बार इसकी खोज की थी। जबकि फ्रांकोइस ने इन दोनों प्रजातियों का अलग-अलग वर्णन किया है। नेपेंथेस होल्डेनी और नेपेंथेस बोकोरेंसिस दिखने में एक जैसे होते हैं। ये दोनों पौधे माउंटेंट रेंज में पाए जाते हैं। इन्हें देखने पर आसानी से कोई भी भ्रम में पड़ सकता है। इन दोनों प्रजातियों में से नेपेंथेस होल्डेनी अत्यंत दुर्लभ है।

पहले भी दी थी चेतावनी

पहले भी दी थी चेतावनी

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब कंबोडियाई सरकार ने इन पौधों को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। इससे पहले भी मंत्रालय के अधिकारियों ने जुलाई 2021 में एक बयान जारी कर पर्यटकों से नेपेंथेस होल्डेनी और नेपेंथेस बोकोरेंसिस पौधों को तोड़ने के खिलाफ चेतावनी दी थी। तब भी सरकार ने कहा था कि ये दोनों प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं। ऐसे में इनके साथ छेड़छाड़ न की जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+