रोते हुए बच्चे को 'गंदा' कह अस्पताल ने की अनदेखी, महिला पुलिस अफसर ने कराया स्तनपान
सोशल मीडिया कई ऐसी दिल छू लेने वाली घटनाएं वायरल हो जाती हैं जिससे इंसानियत पर भरोसा फिर से कायम हो जाता है। ऐसी ही एक घटना अर्जेंटीना से सोसश मीडिया पर वायरल हो गई है। अर्जेंटीना में एक महिला पुलिस अफसर ने अस्पताल में रो रहे बच्चे को स्तनपान कराया।
ब्यूनस आयर्स। सोशल मीडिया कई ऐसी दिल छू लेने वाली घटनाएं वायरल हो जाती हैं जिससे इंसानियत पर भरोसा फिर से कायम हो जाता है। ऐसी ही एक घटना अर्जेंटीना से सोसश मीडिया पर वायरल हो गई है। अर्जेंटीना में एक महिला पुलिस अफसर ने अस्पताल में रो रहे बच्चे को स्तनपान कराया। जब बच्चा रोते हुए महिला पुलिस अफसर के पास आया तो उसने बिना कुछ सोचे बच्चे को स्तनपान करा दिया। सोशल मीडिया पर महिला पुलिस अफसर की खूब तारीफ हो रही है।

अर्जेंटीना में जब एक अस्पताल के पास बच्चे को देखने के लिए वक्त नहीं था, तो वहां ड्यूटी दे रही एक महिला पुलिस अफसर ने बच्चे को खुद स्तनपान करा दिया। पुलिस अफसर सेलेस्टी आयला की ड्यूटी सोर मारिया लुडोविका चिल्ड्रन अस्पताल में लगी थी। 14 अगस्त को जब वो अपनी ड्यूटी पर थीं तो उनके पास एक बच्चा रोते हुए आया। सेलेस्टी ने देखा कि बच्चा काफी रो रहा था और अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए कोई नहीं था। सेलेस्टी ने बताया कि बच्चे को सिर्फ तकलीफ नहीं थी, बल्कि वो भूखा भी था।
ये भी पढ़ें: VIDEO: टेस्ट ड्राइव पर गई महिला ने ठोकी 40 लाख की गाड़ी, शोरुम के अंदर ऐसे घुस गई BMW कार
उन्होंने बताया, 'मैं देखा कि बच्चा भूखा भी है। वो बार-बार अपना हाथ मुंह में डाल रहा था। इसलिए मैंने उसे गोदी में लेकर स्तनपान कराया।' सेलेस्टी ने कहा कि उस भूखे बच्चे को देखकर उनका दिल टूट गया। 'ये दुखद था, उसे देखकर मेरा दिल टूट गया। बच्चों से संबंधित मुद्दों को लेकर समाज को संवेदनशील होना चाहिए।' सेलेस्टी की फोटो उनकी साथी पुलिस अफसर मार्कोस हेरेडिया ने फेसबुक पर पोस्ट की जिसके बाद ये वायरल हो गई।
मार्कोस ने बताया कि अस्पताल ने बच्चे को गंदा बताया था लेकिन सेलेस्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने बच्चे को गोदी में लेकर उसका स्तनपान कराया। इस फोटो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सभी ने सेलेस्टी की तारीफ की है।
ये भी पढ़ें: गूगल के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज, यूजर्स की लोकेशन ट्रैक करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications