चीन में महिला ने 19 बच्चों को दही में जहर खिलाकर की मारने की कोशिश

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, घटना हुनान प्रांत के लौदी शहर में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि महिला मानसिक बीमारी से ग्रस्त है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने दही में चूहा नाशक और खरपतवार नाशक दवा मिला उसे स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचाने की बात कबूली है। महिला ने बच्चों को जहरीला दही देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस को शक है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications