100 की उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने पहुंची महिला, अफसर ने रखी Eye Test की शर्त, फिर तो गजब हो गया

इटली कीएक महिला जब अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए कार्यालय पहुंची तो वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी हैरान रह गए। कैंडिडा उरेरो नाम की इस महिला ने हाल ही में उम्र के सौ साल पूरे किये हैं।

रोम, 09 जूनः 100 की लंबी उम्र कौन जीना नहीं चाहता। मगर इस उम्र तक पहुंच कर लोग स्वस्थ नहीं रह पाते। 100 तरह की बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। लोग ठीक से खड़े तक नहीं हो पाते। आंखों की रोशनी कम हो जाती है। मगर उम्र के ऐसे दौर में जब एक महिला गाड़ी चलाने की बात करने लगे तो लोगों का चौंकना लाजिमी है।

उम्र जान सभी रह गए हैरान

उम्र जान सभी रह गए हैरान

मामला इटली के विसेंजा प्रांत से जुड़ा है। वहां रहने वाली एक महिला जब अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए कार्यालय पहुंची तो वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी हैरान रह गए। कैंडिडा उरेरो नाम की इस महिला ने हाल ही में उम्र के सौ साल पूरे किये हैं। उसकी उम्र को देखते हुए किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि यह महिला टेस्ट क्लियर कर पाएगी।

आई टेस्ट में हुईं पास

आई टेस्ट में हुईं पास

आश्चर्य की बात ये रही कि कैंडिडा सौ साल उम्र में भी आई टेस्ट में पूरी तरह पास भी कर गयीं जिसके बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। लाइसेंस के रिन्यू होने के बाद कैंडिडा ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है। भले ही उनकी उम्र अधिक हो गयी है मगर यकीन मानिए यह एक नंबर से अधिक कुछ भी नहीं है। वह पूरी तरह से फिट हैं और वह आजाद रहना पसंद करती हैं। वह नहीं चाहती कि उनका बेटा उनके लिए गाड़ी चलाए।

बिना चश्मे के पढ़ती हैं अखबार

बिना चश्मे के पढ़ती हैं अखबार

कैंडिडा ने कहा कि हां मैं भाग्यशाली हूं कि 100 साल की उम्र में भी स्वस्थ हूं। मैं कभी गोलियां नहीं लेती। हां कभी-कभी नींद लाने के लिए जब जरूरी हो तो स्लीपिंग पिल्स ले लेती हूं। कैंडिडा ने कहना है कि बिना चश्मे के ही अखबार पढ़ा करती हैं।

बस एक बात का है अफसोस

बस एक बात का है अफसोस

कैंडिडा का कहना कि उन्हें इतनी उम्र में बस एक अफसोस रह गया है कि अब उनका पति साथ नहीं है। वह कहती हैं कि काश हम दोनों साथ होते तो जिंदगी और भी रंगीन होती। कैंडिडा के जीने का मूल मंत्र है कि जब तक जिंदा रहना है इसका आनंद लेती रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+