VIDEO: सांप ने काटा तो उसे हाथ में लपेटकर अस्पताल पहुंच गई महिला, डॉक्टर भी हैरान

लोग सांप का नाम सुनकर ही दूर भागते हैं और एक महिला ने ऐसा काम किया है जिसे कोई सोच भी नहीं सकता है। चीन में एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला सांप से छुटकारा पाने की बजाय उसके साथ ही अस्तपाल पहुंच गई।

बीजिंग। लोग सांप का नाम सुनकर ही दूर भागते हैं और एक महिला ने ऐसा काम किया है जिसे कोई सोच भी नहीं सकता है। चीन में एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला सांप से छुटकारा पाने की बजाय उसके साथ ही अस्तपाल पहुंच गई। चीनी सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उसके हाथ में सांप लिपटा हुआ दिख रहा है। महिला अस्पताल में एक हाथ से फॉर्म भर रही है, वहीं दूसरे हाथ में पूरे में सांप लिपटा हुआ है।

Snake

चीन की पीपल्स डेली के मुताबिक ये घटना जीझियान्ग प्रांत के पुजिंग काउंटी की है। यहां एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला ने जो किया उसके लिए वाकई बहुत हिम्मत चाहिए। महिला ने 1.5 मीटर लंबे इस सांप को जिंदा पकड़ लिया और उसके साथ ही अस्पताल चली गई। महिला ने सांप को अपने हाथ में लपेट लिया और ऐसे ही अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में महिला को इस हालत में देखकर वहां मौजूद स्टाफ भी हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: शख्स ने अजगर के चंगुल से बचाया कुत्ता, लेकिन फिर भी होना पड़ा आलोचना का शिकार

सांप काटने के बाद भी महिला ने अपनी हिम्मत नहीं खोई और इसी हालत में अस्पताल में सभी फॉर्म भी भरे। महिला की एक फोटो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें उसके एक हाथ में सांप लपटा हुआ है और दूसरे से वो फॉर्म भर रही है। गनीमत थी कि महिला को जिस सांप ने काटा वो जहरीला नहीं था, वरना महिला के लिए ये घातक साबित हो सकता था। इंटरनेट यूजर्स ने महिला की हिम्मत की दाद दी है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: करतब दिखाने के लिए मगरमच्छ के मुंह में डाल दिया हाथ, फिर हुआ ये खौफनाक हादसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+