VIDEO: शख्स ने अजगर के चंगुल से बचाया कुत्ता, लेकिन फिर भी होना पड़ा आलोचना का शिकार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस शुरू कर दी है। इस वीडियो में तीन युवक अजगर के चंगुल से अपने कुत्ते को बचाते दिख रहे हैं। तीनों युवकों ने किसी तरह अजगर को हराकर उसके चंगुल से अपने कुत्ते को निकाल लिया, लेकिन फिर भी ये लोगों की आलोचना का शिकार हो रहे हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस शुरू कर दी है। इस वीडियो में तीन युवक अजगर के चंगुल से अपने कुत्ते को बचाते दिख रहे हैं। तीनों युवकों ने किसी तरह अजगर को हराकर उसके चंगुल से अपने कुत्ते को निकाल लिया, लेकिन फिर भी ये लोगों की आलोचना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने युवकों की इस हरकत को खराब बताया है। ये वीडियो ट्विटर पर 1800 से ज्यादा बार रीट्वीट और 4 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

Python

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते के रेस्क्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मोटे से अजगर जिसने कुत्ते को जगड़ रखा है, को पानी में से निकालने की कोशिश करता दिख रहा है। शख्स अजगर को जोर से खींचता है लेकिन कोई फायदा नहीं होता। इसके बाद दो और लोग उसकी मदद को आगे आते हैं और फिर तीनों मिलकर अजगर को पानी से बाहर निकालते हैं। पानी से बाहर आने के बाद भी अजगर कुत्ते को नहीं छोड़ता।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सावन में झूले का मजा ले रहीं थीं कविता कौशिक, भाई ने किया तंग तो मारी लात

इसके बाद दो शख्स अजगर को कसकर पकड़ कर रखते हैं और एक शख्स डंडे से अजगर पर प्रहार करता है। शख्स अजगर को तब तक मारते रहता है जब तक कि कुत्ते पर से उसकी पकड़ ढीली नहीं हो जाती। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। इंटरनेट पर लोगों ने तीनों युवकों की कड़ी आलोचना की है। कुत्ते के अजगर के चंगुल से छूट जाने के बाद भी शख्स अजगर पर प्रहार करता रहा, जिससे पशु-प्रेमी नाराज हैं। उन्होंने शख्स की हरकत की आलोचना करते हुए कहा है कि कुत्ते के चंगुल से छूट जाने के बाद अजगर को आजाद कर देना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: मछली बेचने वाली बीएससी छात्रा को ट्रोल करने वाले के खिलाफ FIR, सीएम ने कहा- 'मुझे तुमपर गर्व है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+