VIDEO: करतब दिखाने के लिए मगरमच्छ के मुंह में डाल दिया हाथ, फिर हुआ ये खौफनाक हादसा

चिड़ियाघरों में अक्सर दर्शकों के मनोरंजन के लिए ट्रेनर्स जानवरों के साथ करतब दिखाते हैं। ऐसा ही करतब दिखाना एक ट्रेनर को भारी पड़ गया। ये ट्रेनर मगरमच्छ के साथ एक करतब दिखा रहा था जब उसने ट्रेनर का हाथ अपने मुंह में दबा लिया।

बैंकॉक। चिड़ियाघरों में अक्सर दर्शकों के मनोरंजन के लिए ट्रेनर्स जानवरों के साथ करतब दिखाते हैं। ऐसा ही करतब दिखाना एक ट्रेनर को भारी पड़ गया। ये ट्रेनर मगरमच्छ के साथ एक करतब दिखा रहा था जब उसने ट्रेनर का हाथ अपने मुंह में दबा लिया। वहां ये करतब देख रहे सभी लोगों के लिए ये मनोरंजन की बजाय एक खौफनाक हादसा बन गया। ये घटना थाईलैंड के एक मशहूर चिड़ियाघर में हुई जहां के मगरमच्छों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

Crocodile

थाईलैंड के चियांग राय के पोक्कोथारा मगरमच्छ फार्म और चिड़ियाघर में एक ट्रेनर के साथ खौफनाक हादसा हो गया।
ट्रेनर रोजाना की तरह मगरमच्छ के साथ परफॉर्म कर रहा था जब एक मगरमच्छ ने उसका हाथ अपने मुंह में दबा लिया। वीडियो में ट्रेनर मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालता दिखता है। वो मगरमच्छ के मुंह में काफी अंदर तक हाथ डाल देता है और फिर अचनाक से मगरमच्छ अपना जबड़ा बंद कर देता है। ट्रेनर का हाथ काफी मशक्कत के बाद जबड़े से छूटता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: एसपी का हुआ ट्रांसफर, पुलिसवालों ने घोड़ी पर बिठाकर किया विदा, जमकर नाचे

मगमच्छ के दांतों से ट्रेनर का हाथ पूरा लहुलुहान हो जाता है। इसके बाद ट्रेनर को तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई।

अंग्रेजी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक घायल ट्रेनर का इलाज चिड़ियाघर में ही किया गया। चिड़ियाघर के मालिक डॉन्ग विटावॉट ने कहा, 'उनका इलाज यहीं किया गया। उन्हें मगरमच्छों से बहुत प्यार है और वो जल्द ही अपने काम पर लौटेंगे। वो अगले दो हफ्तों में दोबारा काम पर लौट सकते हैं।' मालिक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं काफी कम ही होती हैं। इस चिड़ियाघर में ट्रेनर न सिर्फ मगरमच्छों के मुंह में हाथ डालते हैं, बल्कि कभी-कभी अपना सिर भी उनके मुंह में दे देते हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: शख्स ने अजगर के चंगुल से बचाया कुत्ता, लेकिन फिर भी होना पड़ा आलोचना का शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+