टॉपलेस महिलाओं ने खुली छाती पर लिखा 'पुतिन का युद्ध रोको ', जानिए कौन हैं रूस विरोधी ये लड़कियां?

मैड्रिड, 04 मार्च। यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले को एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है, जिसमें कई लोग मारे जा चुके हैं और कई पलायन को मजबूर हैं। यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दुनियाभर में निंदा हो रही है। जगह-जगह उनके पुतले जलाए जा रहे हैं, जबकि अमेरिका और कई अन्य देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इस बीच कई यूक्रेनी महिलाओं ने अपने कपड़े उतार टॉपलेस होकर रूसी सेना और राष्ट्रपति पुतिन का विरोध किया।

बॉडी पर लिखा ये संदेश

बॉडी पर लिखा ये संदेश

प्रदर्शनकारी टॉपलेस महिलाओं ने अपनी खुली छाती पर बॉडी पेंट की मदद से 'यूक्रेन के लिए शांति' और 'पुतिन का युद्ध बंद करो' जैसे संदेश लिखे थे। इसके साथ ही महिलाओं ने अपना हाथ में फूलों के गुलदस्ते भी ले रखे थे। यूक्रेन-रूस संकट पर महिलाओं का ऐसा पहला प्रदर्शन है, उन्हें अन्य लोगों का भी समर्थन मिला। टॉपलेस महिलाएं ये प्रदर्शन स्पेन में मौजूद रूसी दूतावास के सामने कर रही थीं।

बिना कपड़ों के महिलाओं ने किया विरोध

बिना कपड़ों के महिलाओं ने किया विरोध

ये महिलाएं बिना कपड़ों के यूक्रेन पर रूस की बमबारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी थीं। शांति का संदेश देने हुए प्रदर्शकारियों ने अपने बालों में भी फूल लगाया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये महिलाएं नारीवादी फेमिनिस्ट समूह फीमेन से ताल्लुक रखती हैं। फीमेन की स्थापना साल 2008 में यूक्रेन में ही हुई थी। शुक्रवार के स्पेन के मैड्रिड में मौजूद रूसी दूतावास के सामने उन्होंने नग्न विरोध प्रदर्शन किया।

24 फरवरी को रूस ने किया था हमला

24 फरवरी को रूस ने किया था हमला

गौरतलब है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण ने दुनिया भर के राजनीतिक नेताओं और नागरिकों से भारी अंतरराष्ट्रीय आक्रोश पैदा किया। महिलाओं ने अपने स्वयं के छोटे-मोटे विरोध प्रदर्शन से रूस का विरोध किया। नारीवादी समूह सेक्स पर्यटन के खिलाफ लड़ाई सहित कई मुद्दों पर टॉपलेस प्रदर्शन करने के लिए प्रसिद्ध है। एक प्रदर्शनकारी ने अपने सीने पर 'यूक्रेन के लिए शांति' लिखा।

कई सालों से जारी है रूस का विरोध

कई सालों से जारी है रूस का विरोध

सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि टॉपलेस महिलाओं को स्पेन की पुलिस वहां से हटाने की भी कोशिश कर रही है। महिलाओं ने बॉडी पेंट से संदेश के साथ बैनर भी पकड़ रखा था।' फीमेन ग्रुप की महिलाएं अक्सर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना और यूक्रेन की रूसी बदमाशी का विरोध करती हैं। ये महिलाएं कुछ समय से यूक्रेन पर रूस के दबाव का विरोध कर रही हैं।

जानिए इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य

जानिए इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य

2012 में जारी एक बयान में फीमेन ग्रुप के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख किया गया था। ग्रुप ने कहा कि उनका लक्ष्य 'यूक्रेन में युवा महिलाओं के नेतृत्व, बौद्धिक और नैतिक गुणों को विकसित करना' और यूक्रेन की छवि महिलाओं के लिए महान अवसरों वाला देश बनाना है। इसके अलावा वो यूक्रेन में महिलाओं को जागरुक करना चाहते हैं, उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Ukraine crisis: अमेरिका की अकड़ पड़ी ढीली? पुतिन अनफ्रेंड, UN वोटिंग से फिर गैर हाजिर भारत... बड़े अपडेट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+