आईएसआईएस नहीं लेकिन इस वजह से यूरोप में होगा युद्ध
लंदन। इस समय पूरे यूरोप पर आईएसआईएस का खतरा मंडरा रहा है और हर सेकेंड यहां पर किसी न किसी बड़े हमले का डर बना रहता है। इन सबके बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने जून माह में यूरोप में एक नए युद्ध के शुरू होने की चेतावनी दे डाली है। लेकिन इसकी वजह आईएसआईएस नहीं बल्कि यूरोपियन यूनियन है।

जून में ब्रिटेन पर होगा फैसला
ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन ने चेतावनी दी है कि अगर उनका देश यूरोपियन यूनियन छोड़ने के पक्ष में वोट देता है तो इससे यूरोप की शांति खतरे में पड़ सकती है। कैमरुन ने कहा कि यूरोपियन यूनियन ने देशों के बीच सामंजस्य और शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। ब्रिटेन पहले भी यूरोप को नज़रअंदाज करने को लेकर अफ़सोस जता चुका है। आपको बता दें कि जून में एक अहम जनमत संग्रह होने वाला है। इसमें इस बात पर फैसला होगा कि ब्रिटेन इस यूनियन में रहेगा या फिर उसे इससे बाहर होना पड़ेगा।
जनमत संग्रह के पक्ष में कैमरुन
हालांकि कैमरुन ने जनमत संग्रह के फैसले का बचाव भी किया हैं। उन्होंने कहा है कि आपको किसी स्वतंत्र संप्रभु देश को उसकी इच्छा के खिलाफ एक संगठन में रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 23 ज्न को ब्रिटेन में जनमतसंग्रह होना है जो यह तय करेगा कि वो यूरोपीय यूनियन का हिस्सा रहेगा या नहीं। यूरोपियन यूनियन छोड़ने के पक्ष में प्रचार करने वालों का कहना है कि ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन नहीं बल्कि नाटो के कारण सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications