बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के बीच सीएए पर क्यों तेज़ हो गई है चर्चा?
बांग्लादेश के कई ज़िलों में हिंदुओं पर सिलसिलेवार हमलों के बाद पिछले कुछ दिनों से भारत के नागरिकता कानून पर एक बार फिर बहस फिर शुरू हो गई है.
सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता लंबे समय से कानून को लागू करने की मांग करते रहे हैं, वहीं इसका विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों को याद दिलाया जा रहा है कि कैसे ये कानून बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के अल्पसंख्यकों के हित में है.
दिसंबर, 2019 में संसद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पास किया था जिसके तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और बौद्धों को भारत में नागरिकता देने का प्रवधान किया गया. इस कानून को सीएए के नाम से भी जाना जाता है.
इस कानून को मुसलमान विरोधी और असंवैधानिक बताते हुए देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे. सौ दिनों से अधिक समय तक शाहीन बाग में महिलाओं ने सड़क पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया. लेकिन कोरोना के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन ने पूरे विरोध प्रदर्शन को ख़त्म कर दिया.
अब लगभग डेढ़ साल बाद एक बार फिर नागरिकता कानून को लेकर बहस तेज़ हो गई है.
बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं की दुकानों पर हमला, 10 लोग गिरफ़्तार
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा स्थल पर क़ुरान रखने वाले की पहचान हुई
डेढ़ साल बाद भी लागू क्यों नहीं हुआ कानून?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने बीबीसी से कहा, "किसी विधेयक को उसके पास होने के छह महीने तक लागू करना आम बात है, लेकिन सीएए को पास हुए डेढ़ साल हो गए और कुछ भी नहीं हुआ. इस बीच, हम देख रहे हैं कि बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान जैसी जगहों पर अल्पसंख्यकों के साथ क्या हो रहा है, तो क्या सीएए सिर्फ़ एक राजनीतिक जुमला था?"
चार दिन पहले देवड़ा ने ट्वीट किया कि बांग्लादेश में हालात 'परेशान' करने वाले हैं.
https://twitter.com/milinddeora/status/1450134801738989570
उन्होंने लिखा, "बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा परेशान करने वाली है, धार्मिक उत्पीड़न के कारण जान बचाकर भाग रहे बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा और पुनर्वास के लिए सीएए में संशोधन किया जाना चाहिए. साथ ही बांग्लादेशी इस्लामवादियों के साथ भारतीय मुसलमानों की तुलना के किसी भी सांप्रदायिक प्रयास को ख़ारिज करना चाहिए."
कौन हैं बांग्लादेश की संसद में पहुंचने वाले हिंदू
बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हमला, एक श्रद्धालु की मौत
वर्तमान समय में कानून कहता है कि 31 दिसंबर 2014 तक आए लोगों को नागरिकता दी जाएगी. देवड़ा कहते हैं कि इस डेडलाइन को बढ़ाना चाहिए.
कुछ महीने पहले कांग्रेस के एक अन्य नेता जयबीर शेरगिल ने पार्टी लाइन से अलग जाकर कहा था कि सिख और हिंदुओं को अफ़ग़ानिस्तान से सीएए के तहत वापस लाना चाहिए.
एनसीपी के वरिष्ठ नेता माजिद मेनन इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं रखते कि इस तरह सीएए के समर्थन में आवाजें उठने से इसके खिलाफ़ हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के मुद्दे कमज़ोर होंगे.
वह कहते हैं, "भारत में सीएए के विरोध की तुलना इस समय बांग्लादेश में जो हो रहा है, उससे करना ठीक नहीं, बल्कि देश में सीएए का विरोध करने वालों के अपने तर्क हैं, जिन्हें धैर्य से सुनने की जरूरत है."
शिवसेना प्रवक्ता और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्विटर पर लिखा है, "बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल, इस्कॉन मंदिर और हिंदुओं के घरों पर हमला किया गया, लेकिन भारत सरकार ने इसकी निंदा करते हुए एक शब्द भी नहीं कहा. बहुचर्चित सीएए का क्या हुआ?"
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले में भारत की नरमी के पीछे की मजबूरियाँ
बांग्लादेश में क्या इस्लाम अब राजकीय धर्म नहीं रहेगा?
बीते दस साल में हिंसा के शिकार हिंदुओं के लिए सीएए के कोई मायने नहीं
सीएए पर मुखर रहने वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेश में हुई घटना के बाद इस कानून पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
अब बीजेपी तृणमूल नेता ममता बनर्जी से सवाल पूछ रही है कि वो बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न और सीएए पर चुप क्यों हैं?
हांलाकि लगभग दो सालों में सीएए पर सरकार आगे क्यों नहीं बढ़ पाई, ये सवाल बीजेपी को असहज कर रहा है.
बीजेपी के प्रवक्ता संजू वर्मा ने इस कानून को लागू ना किए जाने पर कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए को लागू करने के नियमों को जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा."
बांग्लादेश: मंदिरों और पूजा पंडालों पर हमला करने वालों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, तीन की मौत
बीजेपी प्रवक्ता इस देरी के लिए कोरोना महामारी को दोष देते हैं.
संजू वर्मा कहते हैं, "अधिनियम की धारा 5, 6 और 27 के तहत नागरिकता की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है, नागरिकता अनिवार्य बारह वर्षों के बजाय पांच से छह वर्षों के बाद ही मिल जाए इस दिशा में काम हो रहा है."
जबकि वर्तमान स्वरूप में सीएए उन बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए मददगार नहीं है जो बीते 10-12 सालों से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हैं और भारत आना चाहते हैं.
अब कई नेता कानून के इस पक्ष पर अब बात कर रहे हैं.
साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सीएए ने बांग्लादेशी हिंदुओं की उनके मुल्क में कठिनाइयां और बढ़ा दी हैं क्योंकि अब उन पर भारत चले जाने का दबाव बनाया जा रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications