अब किम जोंग उन से क्यों मिलना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपबल्किन पार्टी ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप ने अब नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ मिलने और उनसे बातचीत की इच्छा जताई है। ट्रंप दरअसल नॉर्थ कोरिया से उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत करना चाहते हैं। ट्रंप ने यह बात एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान कही।
ट्रंप ने कहा कि वह किम से बात करेंगे और उन्हें, उनसे बात करने में कोई दिक्कत नहीं हैं। ट्रंप इस मसले पर चीन पर दबाव बनाने की वकालत करते हैं। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसी कोई बातचीत या मीटिंग होती है तो इसे राजनीतिक तौर पर अलग-थलग किए गए नॉर्थ कोरिया के लिए अमेरिकी नीतियों में अहम बदलाव माना जाएगा।
इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्वी यूक्रेन में की गई सैन्य कार्रवाई की भी आलोचना की है। इससे पहले वह अक्सर पुतिन की तारीफ करते थे।













Click it and Unblock the Notifications