अमेरिकी न्यूज चैनल CNN और New York times पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप? दी चेतावनी, क्या है मामला?
Donald Trump Slams CNN And New York times: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमलों से संबंधित रिपोर्ट को लेकर CNN और द न्यूयॉर्क टाइम्स पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि दोनों मीडिया संस्थानों ने मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को नीचा दिखाने की कोशिश की है और इसे फेक न्यूज़ करार दिया।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बयान साझा करते हुए लिखा, फेक न्यूज़ CNN और फेल होती न्यूयॉर्क टाइम्स ने मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को बदनाम करने की कोशिश की है। ईरान के परमाणु स्थलों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है! CNN और न्यूयॉर्क टाइम्स , दोनों को जनता द्वारा खूब फटकार लग रही है! ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी वायु हमलों ने ईरान के परमाणु स्थलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, और कहा कि ईरान अब कभी भी अपनी परमाणु क्षमताएं दोबारा खड़ी नहीं कर पाएगा।

CNN की रिपोर्ट क्या कहती है?
CNN ने सात ऐसे सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट जारी की थी जो हमलों के शुरुआती मूल्यांकन से अवगत थे। रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) के अनुसार, हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को केवल अस्थायी रूप से रोका जा सका है, संभवतः केवल कुछ महीनों के लिए।
CNN ने क्या कहा?
CNN ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, ईरान के Fordow, Natanz और Isfahan परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों में केवल ऊपरी ढांचे को नुकसान पहुंचा, जैसे कि पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और यूरेनियम रूपांतरण सुविधाएं। लेकिन भूमिगत संवर्धन प्रणाली (underground enrichment systems) काफी हद तक सुरक्षित रही। हमले में B-2 बॉम्बर्स द्वारा 30,000 पाउंड के दर्जनों बंकर-बस्टर बम गिराए गए, लेकिन गहराई में मौजूद परमाणु संरचनाएं काफी हद तक अक्षत बनी रहीं। ईरान ने कथित तौर पर यूरेनियम का स्टॉक पहले ही स्थानांतरित कर लिया था, जिससे उसका नुक़सान सीमित रहा।
इज़राइल को लेकर क्या कहा?
CNN ने यह भी बताया कि अमेरिकी हमलों से पहले इज़राइल ने भी अपने हमले किए थे, लेकिन Fordow साइट पर अपेक्षित नुकसान नहीं पहुंच पाया। हालांकि पहले ऐसा अनुमान था कि अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त प्रयासों से ईरान की परमाणु योजना को दो साल तक पीछे धकेला जा सकता है।
ये भी पढ़ें कहां गिरी मिसाइलें, कहां ढहे बंकर! 12 दिन की Israel, Iran जंग में कौन जीता, जानिए तबाही का पूरा लेखा-जोखा
ट्रंप का क्या है दावा
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत हुए हमलों के बाद ईरान अब कभी भी अपने परमाणु ठिकानों का पुनर्निर्माण नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा, IRAN WILL NEVER REBUILD THEIR NUCLEAR FACILITIES! उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के परमाणु स्थल अब पर्वतों के नीचे दब चुके हैं, जिससे उनका पुनः उपयोग असंभव है।












Click it and Unblock the Notifications