चीन में शादी करने से क्यों कतरा रहे युवक-युवतियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे

हाल में जारी ‘चाइना स्टैटिस्टिकल ईयरबुक 2021' के मुताबिक,चीन में शादियों की संख्या 36 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बीते साल चीन में मात्र 70.64 लाख जोड़ों ने शादियां रचाईं। यह 1986 की तुलना में सबसे कम आंकड़ा है।

बीजिंग, 03 सितंबरः बीते कुछ सालों से चीन देश की लगातार कम हो रही जनसंख्या से परेशान है। घटती जनसंख्या की वजह शादी के प्रति युवाओं की अनिच्छा बतायी जा रही है। हाल में जारी 'चाइना स्टैटिस्टिकल ईयरबुक 2021' के मुताबिक,चीन में शादियों की संख्या 36 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बीते साल चीन में मात्र 70.64 लाख जोड़ों ने शादियां रचाईं। यह 1986 की तुलना में सबसे कम आंकड़ा है।

2003 के बाद पहली बार 8 मिलियन से कम हुई शादी

2003 के बाद पहली बार 8 मिलियन से कम हुई शादी

चीन में 2003 के बाद यह पहली बार हुआ है जब शादियों की संख्या 8 मिलियन विवाह के आंकड़े से नीचे गिर गई है। नागरिक मामलों के विकास संबंधी 2021 की नवीनतम सांख्यिकीय रिपोर्ट के अनुसार, 2020 की तुलना में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या 2021 में 6.1 प्रतिशत कम रही। आंकड़े दर्शाते हैं कि शादियों की संख्या में लगातार आठवें वर्ष गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि विवाह दर में गिरावट का आर्थिक विकास पर भी असर पड़ेगा।

अधिक उम्र में शादी कर रहे युवा

अधिक उम्र में शादी कर रहे युवा

इस आंकड़े में सुधार की वजह चीनी युवाओं का अधिक उम्र में शादी करना भी बताया जा रहा है। 2021 में शादी के लिए पंजीकरण कराने वाले लगभग आधे जोड़े 30 या उससे अधिक उम्र के थे। वहीं, 19.50 ऐसे जोड़े थे जिन्होंने 40 पार की उम्र में शादी रचाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि देर से शादी करने के चलन के कारण चीन द्वारा तीन बच्चों की अनुमति देने की नीति प्रभावित होगी, जिससे जनसंख्या संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए चुनौती और बढ़ेगी।

युवाओं पर नौकरी हासिल करने का भारी दवाब

युवाओं पर नौकरी हासिल करने का भारी दवाब

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के जनसंख्या निगरानी और परिवार विकास विभाग के उप निदेशक यांग जिनरुई ने जनवरी में कहा था कि 30 साल से कम उम्र के ज्यादातर लोग शादी करने में देरी कर रहे हैं क्योंकि नौकरी हासिल करने के लिए भारी दबाव है जो एक परिवार को पालने के लिए पर्याप्त जरूरी है। उन्होंने कहा, "1990 और 2000 के दशक में पैदा हुए लोग, जो आजकल शादी कर सकते हैं या बच्चे पैदा कर सकते हैं, ने लंबी शिक्षा प्राप्त की है और अधिक रोजगार के दबाव का सामना कर रहे हैं।" यांग ने कहा कि इस घटना ने उनमें से अधिक को शादी स्थगित करने या कभी शादी नहीं करने का विकल्प चुना है।

बढ़ती महंगाई भी कम जनसंख्या की वजह

बढ़ती महंगाई भी कम जनसंख्या की वजह

विवाह पंजीकरण में गिरावट के कारणों को रेखांकित करते हुए जनसांख्यिकी विशेषज्ञ हे याफू ने कहा- काम के अत्यधिक दबाव, महिला शिक्षा स्तर में सुधार तथा आर्थिक स्वतंत्रता जैसे कारणों से युवाओं में विवाह को लेकर दिलचस्पी घटी है। चीन में, सातवीं राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार पुरुषों की संख्या महिलाओं से 3.49 लाख अधिक है। याफू ने कहा कि इनमें विवाह योग्य उम्र की महिलाओं की तुलना में 20 वर्ष की आयु में 1.75 लाख अधिक पुरुष हैं। इसके अलावा बढ़ती महंगाई शादी करने व बच्चे पैदा करने की राह में एक बड़ी बाधा है।

हार कर भी कैसे फायदे में रहेंगे ऋषि सुनक, जीते तो होगा भारी नुकसान, प्रचार खत्म अब 5 सितंबर का इंतजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+