WHO ने दी वॉर्निंग- मौसमी सर्दी, बुखार की तरह लौटता रहेगा जानलेवा कोरोना वायरस

वॉशिंगटन। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) ने चीन से निकले वुहान वायरस को लेकर एक बड़ी बात कही है। यह दरअसल एक चेतावनी है। संगठन ने कहा है कि जब तक इसकी वैक्‍सीन नहीं बन जाती है, तब तक यह वायरस चुनौती बना रहेगा। संगठन की तरफ से हुई इस टिप्‍पणी के बाद अमेरिका के पब्लिक हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आगाह किया है कि वह जल्‍दबाजी में देश को दोबारा खोलने जैसा कोई फैसला न लें।

Recommended Video

    Coronavirus: WHO ने दी वॉर्निंग Warning लौटता रहेगा जानलेवा Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    केस सामने आते ही आइसोलेट करें

    केस सामने आते ही आइसोलेट करें

    संगठन के विशेष दूत डॉक्‍टर डेविड नबारो ने इस महामारी को लेकर यह दिल दुखाने वाली बात कही है। डॉक्‍टर नबारो ने एनबीसी पर आए 'मीट द प्रेस' में दुनिया को वॉर्निंग दी है। उन्‍होंने कहा, 'हमारा मानना है कि जब तक कोई वैक्‍सीन नहीं डेवलप हो जाती है तब यह वायरस लंबे समय तक इंसानों को परेशान करता रहेगा। उन्‍होंने आगे कहा कि छोटे स्‍तर पर लौटती रहेगी और हर तरह के सुरक्षा चक्र को तोड़कर रख देगी।' डॉक्‍टर नबारो के मुताबिक कोरोना वायरस फ्लू जैसी मौसमी बीमारी के तौर पर परेशान करता रहेगा। उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन के अभाव में इस वायरस से बचने का बस एक ही तरीका है कि जैसे ही केस सामने आने शुरू हों, उन्‍हें आइसोलेट किया जाए और महामारी को आगे बढ़ने से रोका जाए।

    ट्रंप की आलोचना पर संगठन ने क्‍या दिया जवाब

    ट्रंप की आलोचना पर संगठन ने क्‍या दिया जवाब

    डॉक्‍टर नबारों की मानें तो हर देश के लिए उसकी क्षमता के मुताबिक बस यही एक जरूरी रक्षात्‍मक तरीका बचा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप हमेशा से ही संगठन की महामारी को लेकर आलोचना कर चुके हैं। नबारो ने कहा कि कई तरह की बातें हैं जिनका पता लगाया जाना बाकी है। कई प्रकार की जांच होनी है। फिलहाल हमारा लक्ष्‍य आगे बढ़ना है और हर संभव मदद की संगठन को सबसे ज्‍यादा जरूरत है।

    फरवरी में चीन ने WHO को जांच के लिए बुलाया

    फरवरी में चीन ने WHO को जांच के लिए बुलाया

    नबारो ने इस तरफ भी ध्‍यान दिलाया कि डब्‍लूएचओ पूरी तरह से जानकारी के लिए सरकारों पर निर्भर करता है। चीन पर वायरस के बारे में छिपाने के आरोप लग चुके हैं। नबारो ने कहा, 'हमें जो भी जानकारी मिलती है उसके अनुसार ही काम करना होता है।' डॉक्‍टर नबारो के मुताबिक चीन ने फरवरी माह के मध्‍य में डब्‍लूएचओ की एक टीम को जांच के लिए बुलाया था। इस टीम में अमेरिकी एक्‍सपर्ट्स के अलावा दुनिया के दूसरे देशों के एक्‍सपर्ट्स भी शामिल थे।

    अब तक 114,294 लोगों की मौत

    अब तक 114,294 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 114,294 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1,854,240 लोग इससे संक्रमित हैं। सबसे ज्‍यादा नुकसान अमेरिका में हुआ है। वहां पर इस वायरस की वजह से अब तक 22,115 लोग मारे जा चुके हैं। यूनाइटेड किंगडम में भी मौत का आंकड़ा 10,612 पर पहुंच गया है। अगर बात भारत की करें तो यहां पर कोरोना के केस करीब 9152 केस हैं और 308 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 857 लोग ऐसे हैं जो ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+