WHO ने आरोग्य सेतु ऐप की सराहना, कहा, 'कोरोना समूहों की पहचान में ऐप ने बड़ी मदद की'
नई दिल्ली। कोरोना मरीजों की ट्रेसिंग के लिए विकसित भारतीय आरोग्य सेतु ऐप की डब्ल्यूएचओ ने तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने महामारी के खिलाफ भारत की तैयारी और प्रयासों की सराहना की। भारत में कोरोना संक्रमण के प्रसार को ट्रेस करने में अहम रोल निभा रहे भारत के आरोग्य सेतु ऐप के तारीफों के पुल बांधते हुए महानिदेशक एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा कि इससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी मदद मिली है।

बकौल गेब्रियेसस, 'भारत से आरोग्य सेतु ऐप को 150 मिलियन उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किया गया है, जिसकी मदद से स्वास्थ्य विभाग को पता लगाने में मदद मिली कि कोरोना के ज्यादा मामले (क्लस्टर) कहां हो सकते हैं और फिर वहां टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया।

गौरतलब है केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस के संपर्क का पता लगाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया था और ऐप को सार्वजनिक और निजी जगहों पर सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य कर दिया था। यहां तक कि ट्रेवल के दौरान भी लोगों को आरोग्य सेतू ऐप को डाउनलोड करना जरूरी कर दिया था और लगातार इसके इस्तेमाल पर जोर दे रही है। वहीं,ऐसा नहीं करने वालों पर दंडात्मक प्रावधान भी किए हैं।

केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतू ऐप को अप्रैल में लांच किया था। केंद्र के मुताबिक आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्तियों की त्वरित पहचान करने के लिए शक्तिशाली उपकरण है। यह व्यक्तियों और समुदाय के लिए एक ढाल के रूप में कार्य करता है।

सरकार ने निर्देश दिया था कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रसाशनिक अधिकारी, लोगों को इस मोबाइल एप्लिकेशन को उपयोग करने की सलाह दें। ऐप उपयोगकर्ताओं को इस बात से भी अवगत कराता है कि उनके पास वायरस से संक्रमित होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications