Priya Patel कौन हैं? जिनके एक बयान पर अमेरिका में मचा हंगामा, लोग कर रहे जमकर ट्रोल
Who is Priya Patel? ईरान के साथ चल रहा अमेरिका इजराइल का युद्ध अब भयावह मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की इस युद्ध को लेकर नीतियों का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं इसके बीच अमेरिका में "प्रवासी बनाम अमेरिकी पहचान" की बहस फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बहस के केंद्र में भारतीय मूल की कंज़र्वेटिव कंटेंट क्रिएटर प्रिया पटेल हैं, जिनका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है।
प्रिया पटेल का ये वीडियो एक हफ्ते में 30 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। इस क्लिप में वह कहती नजर आती हैं, आसिमिलेशन के बिना इमिग्रेशन मतलब 'इनवेजन' (यानी घुसपैठ) जैसा है। यानी एक नए देश में जाकर अगर व्यक्ति वहां की भाषा, नियम और रहन-सहन को नहीं अपनाता, तो वह अपनी अलग पहचान बनाए रखता है, जो एक तरह से आक्रमण जैसा है।" उन्होंने कुछ वीज़ा प्रोग्राम जैसे H-1B की आलोचना की और कहा कि यह बिना असिमिलेशन के आव्रजन बढ़ाता है।

प्रिया पटेल के बयान पर मचा बवाल
इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना को जन्म दिया, जहां कई लोगों ने उनके विचारों को प्रवासी समुदाय के खिलाफ बताया। भारतीय मूल का होने के नाते उनकी राय पर सवाल उठे। उनके समर्थक जहां इसे "राष्ट्रीय पहचान की रक्षा" बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे विभाजनकारी और विरोधाभासी मानते हैं-खासकर उनकी अपनी प्रवासी पृष्ठभूमि को देखते हुए। यूज़र्स ने पूछा कि एक ऐसे परिवार की सदस्य, जिसकी जड़ें खुद अप्रवासन से जुड़ी हैं, वह इतनी कठोर विचारधारा कैसे रख सकती है।

पियर्स मॉर्गन के शो में सफाई
विवाद बढ़ने के बाद प्रिया पटेल ने Piers Morgan Uncensored में अपनी प्रतिक्रिया दी। शो के होस्ट पियर्स मॉर्गन ने उनसे उनके विचारों और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि पर सवाल किए। उन्होंने पटेल का परिचय एक ऐसे इन्फ्लुएंसर के रूप में दिया, जिनके वीडियो को हाल ही में भारी व्यूज़ मिले हैं।

कौन हैं प्रिया पटेल?
प्रिया पटेल TikTok, Instagram और X जैसे प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय हैं, जहां उनके 2.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे "अमेरिका फर्स्ट" नीतियों का समर्थन करती हैं और H-1B वीज़ा जैसे कार्यक्रमों की आलोचना के लिए जानी जाती हैं।

प्रिया के माता-पाता कौन हैं?
इंटरव्यू के दौरान बार-बार उनके बैग्राउंड को लेकर सवाल उठे। प्रिया ने माना कि "पटेल" उपनाम के चलते उनके विचार लोगों को चौंका सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां अमेरिकी हैं, जबकि उनके पिता का जन्म युगांडा में हुआ था और बाद में वे इंग्लैंड होते हुए अमेरिका पहुंचे। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उनके पिता भारतीय हैं, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "हां, वे पूरी तरह भारतीय हैं।" प्रिया ने बताया उनकी मां का परिवार के अमेरिका में 1700 के दशक से बसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications