Nikhil Gupta: कौन है निखिल गुप्ता, जिस पर अमेरिका ने आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का लगाया आरोप?
Gurpatwant Singh Pannun Nikhil Gupta: अमेरिका ने भारत पर एक बड़ा आरोप लगाया है। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश एक भारतीय द्वारा रचा गया था। जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। 29 नवंबर को अमेरिकी न्याय विभाग ने एक भारतीय निखिल गुप्ता उर्फ निक पर "न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की विफल साजिश में उसकी भागीदारी" के संबंध में आरोप लगाया है।
हालांकि अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेज में नागरिक का नाम नहीं था, लेकिन सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की कथित हत्या की साजिश की फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के बाद, ये मामला सामने आया है। इस पूरे मामले के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर निखिल गुप्ता कौन है, वो क्या करता है...?

who is Nikhil Gupta: कौन है निखिल गुप्ता
- अमेरिकी न्याय विभाग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है। जो 'निक' से भी जाना जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत, निखिल गुप्ता को चेक अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
- एक भारतीय सरकारी कर्मचारी, जिसका नाम दस्तावेज में नहीं है, लेकिन उसे CC-1 कहा गया है, वह भारत और अन्य जगहों पर निखिल गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर अमेरिकी धरती पर एक वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश पर काम कर रहा है। जो न्यूयॉर्क शहर में रहने वाला भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है।
- दस्तावेज के मुताबिक निखिल गुप्ता को CC-1 के सहयोगी के रूप में वर्णित किया गया है। इतना ही नहीं उसने CC-1 और अन्य के साथ अपने संचार में अंतर्राष्ट्रीय नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में अपनी भागीदारी का भी जिक्र किया है।
- निखिल गुप्ता को मई 2023 में CC-1 द्वारा "हत्या की साजिश रचने" के लिए भर्ती किया गया था।
- विभाग ने कहा कि निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क में एक हिटमैन को अनुबंधित करने में सहायता के लिए एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसके बारे में गुप्ता का मानना था कि वह उसका आपराधिक सहयोगी है। हालांकि, व्यक्ति और कथित हिटमैन दोनों डीईए (ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन) के साथ काम कर रहे थे। दस्तावेज में एक सौदे का भी जिक्र किया गया था जो उसके बाद हुआ था।
- जून 2023 में निखिल गुप्ता को टारगेट के बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्रदान की गई थी, जिसे उन्होंने कथित हिटमैन (एक गुप्त अधिकारी) को दे दिया था।
- दस्तावेज में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि निखिल गुप्ता ने कथित हिटमैन (एक गुप्त अधिकारी) को बताया था कि निज्जर भी एक टारगेट था।
- दस्तावेज में कहा गया है कि निखिल गुप्ता ने 30 जून या उसके आसपास भारत से चेक गणराज्य की यात्रा की थी, जब उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के अनुरोध पर अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications