कौन हैं भारतीय मूल के डॉक्टर Bobby Mukkamala? अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बन कर रचा इतिहास

Who is Bobby Mukkamala: भारतीय मूल के डॉक्टर बॉबी मुक्कामाला (Bobby Mukkamala) को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) का 180वां अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव के साथ, बॉबी मुक्कामाला AMA के 178 साल के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय मूल व्यक्ति बन गए हैं। चुनाव के बाद उन्होंने कहा, 'इस पल को विनम्र कहना काफी नहीं है यह भावुक करने वाला और प्रेरणादायक है।'

कुछ दिन पहले हटवाया था ट्यूमर

बॉबी मुक्कामाला के लिए यह चुनाव बेहद खास है, क्योंकि कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने मस्तिष्क के बाईं तरफ 8 सेंटीमीटर के टेम्पोरल लोब ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटवाया था। ट्यूमर का 90 प्रतिशत हटना उनके लिए एक अत्यंत सुखद परिणाम साबित हुआ। अपने लंबे करियर में, मुक्कामाला ने हमेशा मरीजों के अधिकारों के लिए बेबाक आवाज उठाई है। कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने अपने इस पद की जिम्मेदारी को और भी गहराई से महसूस किया और इसे अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर, न्यायसंगत और समावेशी बनाने के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उपयोग किया। उन्होंने कहा, 'मायो क्लिनिक में मस्तिष्क सर्जरी के बाद जब मैं ठीक हो रहा था और शरीर में कई ट्यूब और वायर लगे थे, तब यह सम्मान और अवसर मेरे लिए एक दूर का सपना जैसा ही महसूस हो रहा था।'

Bobby Mukkamala
(PC-@AmerMedicalAssn)

जानिए कौन हैं बॉबी मुक्कामाला?

बॉबी मुक्कामाला का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जहां उनके माता-पिता दोनों चिकित्सक थे और अमेरिका में प्रवासी के रूप में रहते थे। अपने माता-पिता द्वारा समुदाय की सेवा करते देख, उन्हें भी डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन मेडिकल स्कूल से अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की और शिकागो के लोयोला यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में अपनी रेजिडेंसी पूरी की। उनकी पत्नी, निता कुलकर्णी, एक विशेषज्ञ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। दोनों ने मिलकर 2012 में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, फ्लिंट में 'एंडोव्ड हेल्थ प्रोफेशन स्कॉलरशिप' की स्थापना की। उनके दो बच्चे हैं निखिल, जो बायोमेडिकल इंजीनियर हैं, और देवन, जो राजनीतिक विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें America: PC में अचानक बेटे की आवाज सुनकर अचंभित हो गए शशि थरूर, ईशान ने क्‍या किया सवाल? देखें Video

'एक्सीलेंस इन मेडिसिन' का भी अवार्ड मिल चुका है

AMA के अनुसार, बॉबी मुक्कामाला AMA के सब्सटेंस यूज एंड पेन केयर टास्क फोर्स के अध्यक्ष भी हैं। फ्लिंट जल संकट के दौरान उन्होंने कम्युनिटी फाउंडेशन ऑफ ग्रेटर फ्लिंट के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां बच्चों में सीसे के प्रभाव को कम करने वाले परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की। एक ओटोलरिंजोलॉजिस्ट के रूप में, वे नवजात से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी उम्र के मरीजों का इलाज करते हैं।

भारतीय मूल के डॉक्टर मुक्कामाला को AMA फाउंडेशन का 'एक्सीलेंस इन मेडिसिन' लीडरशिप अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। उन्होंने 2009 में AMA काउंसिल ऑन साइंस एंड पब्लिक हेल्थ के लिए चुना गया। 2017 और 2021 में वे AMA बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के सदस्य बने। इसके अलावा, वे 2011 से मिशिगन स्टेट मेडिकल सोसायटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य हैं, जहां उन्होंने दो साल तक बोर्ड चेयर और एक बार अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

ये भी पढ़ें America Immigration Raids: लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 44 लोगों की गिरफ्तारी पर बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+