America: PC में अचानक बेटे की आवाज सुनकर अचंभित हो गए शशि थरूर, ईशान ने क्या किया सवाल? देखें Video
Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अमेरिका में गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में विदेश नीति विशेषज्ञों पत्रकारों से भरे कमरे में एक परिचित सी आवाज सुनकर अचंभित हो गए, क्योंकि यह आवाज उनके बेटे की थी। पत्रकारों की भीड़ में बैठे बेटे की आवाज सुनकर शशि थरूर हंसने लगे और बोले ये मेरा बेटा है...
बता दें कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर वाशिंगटन पोस्ट में वैश्विक मामलों के स्तंभकार (columnist) हैं। उन्होंने इस प्रेस कान्फ्रेंस में शशि थरूर से सवाल किया कि "इस दौरे के दौरान आप विभिन्न देशों में गए, क्या किसी देश ने आपसे शुरुआती हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत दिखाने के लिए कहा है?"

इस सवाल पर शशि थरूर ने कहा "मुझे बहुत खुशी है कि आपने यह सवाल उठाया, ईशान। "बहुत सरल शब्दों में कहूं तो किसी को कोई संदेह नहीं था, और हमसे सबूत नहीं मांगे गए, लेकिन दो या तीन स्थानों पर मीडिया ने हमसे ऐसे सवाल पूछे।"
क्यों ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए मजबूर हुआ भारत?
शशि थरूर ने कहा "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भारत उस तरह का देश नहीं है जो ऐसा करने के लिए बहुत ठोस आधार के बिना कोई सैन्य अभियान शुरू करेगा। यह कोई सामान्य आतंकी हमला नहीं था। पिछले वर्ष पाकिस्तान से 24 आतंकी हमले हुए लेकिन हमारी सरकार को उनमें से किसी भी हमले पर ऐसी प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं पड़ी।" थरूर ने याद दिलाया कि पहलगाम हमले के दौरान कैसे धर्म पूछ कर पर्यटकों की आंखों के बीच गोली से मार कर निर्मम हत्या की गई थी।
शशि थरूर ने कहा, "हम उसने निपटे और जानमाल के कम नुकसान के साथ आतंकवादियों को मार गिराया। यह एक नियोजित सैन्य ऑपरेशन के सभी संकेत दिखाता है, जिसमें टोही, खुफिया कार्य, एक तौर-तरीका शामिल है।"
पाकिस्तान की शशि थरूर ने बताई सच्चाई
शशि थरूर ने कहा, "हमारे पास पाकिस्तान से बार-बार किए जाने वाले आतंकी हमलों का 37 साल का पैटर्न है। इसके बावजूद बार-बार इनकार कर देता है।" उन्होंने कहा, "अमेरिकी यह नहीं भूले कि पाकिस्तान को कथित तौर पर यह नहीं पता था कि ओसामा बिन लादेन कहां था,जब तक कि वह एक छावनी वाले शहर में सेना शिविर के ठीक बगल में एक पाकिस्तानी सुरक्षित घर में मिला था। यह पाकिस्तान है।"
"हम जानते हैं कि पाकिस्तान कैसा है"
कांग्रेस सांसद ने कहा, "मुंबई हमले के समय भी पाकिस्तान ने कहा उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए हम जानते हैं कि पाकिस्तान कैसा है, वह आतंकवादियों को भेजता है और वो तब तक इनकार करता रहेगा, जब तक कि वे रंगे हाथों नहीं पकड़ा जाता।"












Click it and Unblock the Notifications