Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Burj Khalifa का मालिक कौन है? 1 फ्लैट की कीमत उड़ा देगी होश, नुकसान हुआ तो कौन करेगा भरपाई

Burj Khalifa: दुबई का जिक्र आते ही बुर्ज खलीफा का नाम जहन में आता है। ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के बीच दुनिया की ये सबसे ऊंची इमारत खतरे में है। ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी के दुबई में मिसाइल हमले होते ही बुर्ज खलीफा को खाली करवा लिया गया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बुर्ज खलीफा के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ और उसके बाद धुएं का विशाल गुबार आसमान में फैल गया।

यह घटना उस समय हुई है जब ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में अपनी जवाबी कार्रवाई करते हुए दुबई को भी अपना निशाना बनाया। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से जुड़े सभी सवालों का जवाब...

Who Is Burj Khalifa Owner

Burj Khalifa कब बना था, कितनी लागत लगी थी?

इंजीनियरिंग का एक अजूबा माने जाने वाले बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट (828 मीटर) है, जो एफिल टावर से तीन गुना अधिक है। 163 मंजिला बुर्ज खलीफा निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ और 2010 में पूरा हुआ, जिसमें ठीक छह साल का समय लगा। बुर्ज खलीफा करीब 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 12,500 करोड़ रुपये से अधिक) की अनुमानित लागत से बना है।

Burj Khalifa का मालिक कौन है?

बुर्ज खलीफा की मालिकाना जिम्मेदारी संयुक्त अरब अमीरात की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज के पास है। इस प्रोजेक्‍ट को साकार करने में एमार प्रॉपर्टीज के चेयरमैन मोहम्मद अलबर की अहम भूमिका रही है। उनकी प्रभावी योजना और नेतृत्व ने ही इस भव्य सपने को हकीकत में बदला। इस विशालकाय संरचना के निर्माण में तीन अलग-अलग कंपनियों ने अपनी विशिष्ट विशेषज्ञता के साथ मिलकर ये नायाब इमारत तैयार की।

Burj Khalifa में क्‍या-क्‍या है?

दुबई की शान और विश्वभर में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा के भीतर की चकाचौंध, शानदार फ्लैट-होटल हैं। इसमें 163 फ्लोर, 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस हैं। इसमें 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट भी शामिल हैं, जो इसे एक मल्टी-यूस कॉम्प्लेक्स बनाते हैं।

बुर्ज खलीफा में लग्जरी घर है। लेवल 8 तक और फिर 38 से 39वें लेवल पर अरमानी होटल दुबई स्थित है, जबकि 9वें से 16वें लेवल तक शानदार एक और दो बेडरूम वाले अरमानी रेजिडेंस में अपार्टमेंट हैं। 45वें से 108वें लेवल पर एक से चार बेडरूम वाले प्राइवेट अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट्स बने हैं।

US-Israel-Iran War: जंग के बीच क्‍या निशाने पर है बुर्ज खलीफा? हमले तेज होते ही खाली कराई गई सबसे ऊंची इमारत
US-Israel-Iran War: जंग के बीच क्‍या निशाने पर है बुर्ज खलीफा? हमले तेज होते ही खाली कराई गई सबसे ऊंची इमारत

Burj Khalifa में सबसे सस्‍ते फ्लैट की कीमत क्‍या है?

दुबई में स्थित इस प्रतिष्ठित टावर में कई भारतीय नागरिकों के भी अपार्टमेंट हैं। बुर्ज खलीफा में सबसे किफायती विकल्प लगभग 25 लाख दिरहम का एक स्टूडियो अपार्टमेंट है। बयूत पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, यह भारतीय करेंसी में लगभग 6.11 करोड़ रुपये के बराबर है।

दुबई की हाउसिंग वेबसाइट dubaihousing-ae.com के अनुसार, बुर्ज खलीफा में फ्लैटों में 1 BHK फ्लैट AED 1,600,000 (लगभग ₹3.73 करोड़), 2 BHK फ्लैट AED 2,500,000 (करीब ₹5.83 करोड़), और 3 BHK फ्लैट AED 6,000,000 (लगभग ₹14 करोड़) है।

Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?
Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?

Burj Khalifa के सबसे महंगे फ्लैट की कीमत क्‍या है?

बुर्ज खलीफा में उपलब्ध सबसे महंगे अपार्टमेंट की बात करें तो इसकी कीमत 10 करोड़ दिरहम तक पहुंच जाती है। भारतीय करेंसी में यह विशाल राशि करीब 244.67 करोड़ रुपये के बराबर है। दरअसल ये एक पेंटहाउस है, जो इमारत की सबसे ऊपरी मंजिलों पर स्थित है। इसमें 4 मुख्य स्थान (स्टूडियो) और 5 बाथरूम शामिल हैं।

Burj Khalifa को अगर नुकसान हुआ तो कौन करेगा भरपाई?

बुर्ज खलीाफा में अपार्टमेंट, विभिन्न कॉर्पोरेट आफिस और प्रतिष्ठित अरमानी होटल शामिल हैं। इन सभी अलग-अलग यूनिटों के मालिकों के पास अपनी-अपनी बीमा पॉलिसियां होती हैं। यानी किसी अपार्टमेंट या कार्यालय के भीतर होने वाली किसी भी क्षति का मुआवजा, इमारत के मुख्य संरचनात्मक बीमा से बिल्कुल भिन्न तरीके से निपटाया जाएगा। दरअसल, प्रत्येक मालिक की अपनी निजी बीमा पॉलिसी ही उनके मुआवजे की धनराशि और शर्तों का निर्धारण करती है।

स्टैंडर्ड प्रॉपर्टी इंश्योरेंस पॉलिसी में सामान्यतः युद्ध-संबंधी नुकसान को कवर नहीं किया जाता है। हालांकि, बुर्ज खलीफा जैसी प्रसिद्ध और महंगी इमारतों को विशेष बीमा मूल्यांकन के तहत सुरक्षा मिलती है, जिसे पॉलिटिकल वायलेंस इंश्योरेंस या वॉर रिस्क इंश्योरेंस कहा जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+