ट्रंप के आक्रामक रुख के बाद WHO के चीफ टेडरॉस बोले- Coronavirus का राजनीतिकरण करना आग से खेलने जैसा

जेनेवा। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) के डायरेक्‍टर जनरल टेडरॉस एडहॉनम गेब्रेसियस ने कहा है कि कोविड-19 जैसी महामारी का राजनीतिकरण करना आग से खेलने जैसा है। उनका यह बयान अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के संगठन पर अपनाए गए आक्रामक रुख के बाद आया है। ट्रंप ने मंगलवार को संगठन पर जानकारी छिपाने और चीन की तरपफदारी करने का आरोप लगाया है।

who

Recommended Video

    Coronavirus: Donald Trump ने दी Funding रोकने की धमकी, WHO ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    ट्रंप ने दी फंडिंग रोकने की धमकी

    डब्ल्यूएचओ के मुखिया टेडरॉस गुरुवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में थे और यहीं पर उन्‍होंने यह टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने कहा, 'कोरोना वायरस के राजनीतिकरण से दूर रहे। दलगत, विचारधारा और धार्मिक मतभेदों से ऊपर उठने की जरूरत है। कोरोना पर राजनीति मत करिए क्‍योंकि यह आग से खेलने जैसा है।' ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों से कहा था कि अब डब्‍लूएचओ को जो भी फंडिंग की जाएगी, उस पर वह कड़ी नजर रखेंगे। ट्रंप ने साफतौर पर इस महामारी के लिए डब्‍लूएचओ का जिम्‍मेदार ठहराया। इसके अलावा ट्वीट में भी उन्‍होंने संगठन पर जमकर भड़ास निकाली। ट्रंप ने लिखा है, 'डब्‍लूएचओ ने इस पूरी स्थिति को बिगाड़ दिया है। सबसे ज्‍यादा अमेरिका की तरफ से इसे फंड मिलता है और यह चीन पर केंद्रित है। भगवान का शुक्र है कि मैंने चीन के लिए बॉर्डर खोलने की उनकी सलाह को मानने से इनकार कर दिया था।' डब्‍लूएचओ के डायरेक्‍टर जनरल टेडरॉस एडहानोम गेब्रेसियस का चुनाव इस पद पर तभी हुआ था जब चीन ने उनका समर्थन किया था। मई 2017 में पद के लिए चुने गए गेब्रेसियस ने अमेरिका के समर्थन वाले डॉक्‍टर डेविड नबारो को मात दी थी। नबारो, यूनाइटेड किंगडम की तरफ से उम्‍मीदवार थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+