कौन हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी मारिया और कैटेरीना, कभी सार्वजनिक तौर पर पुतिन को नहीं कहा पिता!
कौन हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी मारिया और कैटेरीना, कभी सार्वजनिक तौर पर पुतिन को नहीं कहा पिता!
नई दिल्ली, 07 अप्रैल: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमेशा अपने परिवार पर सवालों के घेरे में रहते हैं। 2015 में अपने एक मैराथन समाचार सम्मेलन के दौरान व्लादिमीर पुतिन से जब उनकी बेटियों की पहचान के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने टाल दिया था। व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, "मेरी बेटियां रूस में रहती हैं और केवल रूस में पढ़ती हैं, मुझे उन पर गर्व है। वे धाराप्रवाह तीन विदेशी भाषाएं बोलती हैं। मैं अपने परिवार के बारे में कभी किसी से चर्चा नहीं करता हूं।'' पुतिन ने कहा, "हर व्यक्ति को अपने भाग्य का अधिकार है, वे अपना जीवन जीते हैं और इसे सम्मान के साथ जीते हैं।''

व्लादिमीर पुतिन की हैं दो बेटियां, जानें कब हुआ उनका जन्म
व्लादिमीर पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला शकरबनेवा से शादी की थी। उस वक्त ल्यूडमिला शकरबनेवा फ्लाइट अटेंडेंट थीं और पुतिन एक केजीबी अधिकारी थे। 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की शादी 30 सालों तक चली थी। ल्यूडमिला शकरबनेवा से ही पुतिन की दो बेटियां हैं।
पुतिन की बड़ी बेटी का नाम मारिया वोरोत्सोवा है, जिसका जन्म 1985 में लेनिनग्राद में हुआ था। पुतिन की दूसरी और छोटी बेटी का नाम कैटेरीना तिखोनोवा का जन्म 1986 में जर्मनी में हुआ था।

कितने साल की हैं पुतिन की बेटियां
फिलहाल पुतिन की दोनों बेटियां 36 वर्षीय मारिया वोरोत्सोवा और 35 वर्षीय कैटेरीना तिखोनोवा दोनों चर्चाओं में हैं, क्योंकि अमेरिका ने उनके ऊपर कई सारे प्रतिबंध लगाए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "हमारा मानना है कि पुतिन की कई संपत्तियां परिवार के सदस्यों के पास छिपी हुई हैं और इसलिए हम उनकी बेटियों को भी निशाना बना रहे हैं।"
पुतिन की बेटियों ने कभी सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की कि रूसी नेता पुतिन उनके पिता हैं। उन्होंने उनके बारे में सवालों के जवाब देने से हमेशा ही इनकार किया है।

अपने तलाक के बारे में क्या कहा था पुतिन ने?
व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पूर्व पत्नी से तलाक लेने के बारे में कहा था, "यह एक संयुक्त निर्णय था। हम शायद ही एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। हम सबको अपना जीवन जीने का हक है। मैं अपनी पत्नी को वक्त नहीं दे पाया था क्योंकि "काम में पूरी तरह से डूब गया" था।

जानें पुतिन की बड़ी बेटी मारिया के बारे में?
- पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा का जन्म 1985 में हुआ था। उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान और मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में चिकित्सा में अपनी पढ़ाई की हैं।
- मारिया वोरोत्सोवा अब एक अकादमिक हैं, जो अंतस्रावी तंत्र में विशेषज्ञता रखती हैं। उन्होंने बच्चों में अविकसित विकास पर एक पुस्तक का सह-लेखन भी किया है। इसके अलावा मॉस्को में एंडोक्रिनोलॉजी रिसर्च सेंटर में एक शोधकर्ता के रूप में लिस्टेड हैं।
-मारिया वोरोत्सोवा एक बिजनेसवुमन भी हैं। बीबीस के मुताबिक बीबीसी रूस ने उन्हें एक विशाल चिकित्सा केंद्र बनाने की योजना बनाने वाली कंपनी के सह-मालिक के रूप में भी पुष्टि की है।

किससे हुई है पुतिन की बड़ी बेटी मारिया की शादी
पुतिन की बड़ी मारिया वोरोत्सोवा ने डच व्यवसायी जोरिट जोस्ट फासेन से शादी की है। जोरिट जोस्ट फासेन जो कभी रूसी राज्य ऊर्जा दिग्गज कंपनी गजप्रोम में काम करते थे, हालांकि वे कथित तौर पर अलग हो गए हैं।
यूक्रेन के आक्रमण के बाद से उनसे बात करने वाले लोगों का कहना है कि वह (पुतिन की बेटी) अपने पिता का समर्थन करती हैं, और संघर्ष की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग पर संदेह जताया है।

कौन हैं पुतिन की छोटी बेटी कैटेरीना
अपनी बड़ी बहन मारिया की तुलना में पुतिन की छोटी बेटी कैटेरीना तिखोनोवा लोगों की नजरों में बहुत अधिक रही हैं। कैटेरीना तिखोनोवा एक प्रोफेशनल डांसर थीं। रॉक एन रोल डांसर के रूप में कैटेरीना कई बार चर्चाओं में रही हैं। कैटरीना और उसका साथी 2013 में एक अंतरराष्ट्रीय डांस शो में पांचवें स्थान पर रहे थे।

पुतिन के दोस्त के बेटे से छोटी बेटी ने की है शादी
साल 2013 में राष्ट्रपति पुतिन के पुराने दोस्त के बेटे किरिल शामलोव से शादी की थी। दोनों की शादी सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक विशेष स्की रिसॉर्ट हुई थी। शादी के बारे में वहां के स्थानीय लोगों का कहना था कि कपल तीन सफेद घोड़ों वाली गाड़ी पर शादी करने पहुंचे थे। शामलोव को रूस के ऊर्जा क्षेत्र में उनकी भूमिका के लिए 2018 में अमेरिका द्वारा स्वीकृत किया गया था। यूएस ट्रेजरी ने कहा कि "शादी के बाद उनकी किस्मत में काफी सुधार हुआ हालांकि यह जोड़ी तब से अलग हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications