'हवा से कोरोना वायरस फैलने' के सबूतों को WHO ने किया स्वीकार

नई दिल्‍ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आखिरकार मंगलवार को यह स्वीकार किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 'हवा से फैलने' के सबूत हैं। इससे पहले वैज्ञानिकों के एक समूह ने डब्ल्यूएचओ को खुली चिट्ठी लिखकर इससे अपने मौजूदा दिशानिर्देशों में सुधार करने की अपील की थी। डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 महामारी से जुड़ी टेक्निकल लीड डॉक्टर मारिया वा केरखोव ने एक न्यूज़ ब्रीफ्रिंग में कहा, "हम हवा के जरिए कोरोना वायरस फैलने की आशंका पर बात कर रहे हैं।"

Recommended Video

    Coronavirus : WHO ने आखिरकार माना ही लिया , कोरोना का संक्रमण हवा से भी फैलता है | वनइंडिया हिंदी
    हवा से कोरोना वायरस फैलने के सबूतों को WHO ने किया स्वीकार

    इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की बेनेदेत्ता आल्लेग्रांजी ने कहा कि कोरोना वायरस के हवा के माध्यम से फैलने के सबूत तो मिल रहे हैं लेकिन अभी यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक जगहों पर, खासकर भीड़भाड़ वाली, कम हवा वाली और बंद जगहों पर हवा के जरिए वायरस फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इन सबूतों को इकट्ठा करने और समझने की जरूरत है। हम ये काम जारी रखेंगे।"

    32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने हवा में वायरस फैलने का किया है दावा

    मालूम हो 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से कहा कि वायरस के वायुजनित होने के सबूत मौजूद हैं और एक छोटा कण भी लोगों को संक्रमित कर सकता है। डब्ल्यूएचओ को लिखे एक खुले पत्र में लोगों को संक्रमित करने की छोटे कणों की भी क्षमता रेखांकित की और एजेंसी से अपने सुझावों में बदलाव करने की अपील की है। उसने कहा कि अनुसंधानकर्ता इसे अगले सप्ताह किसी वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित करने की योजना भी बना रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+