व्‍हाइट हाउस की बड़ी गलती, ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे को बता डाला पॉर्न स्‍टार

आज होनी है ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात। मुलाकात से पहले व्‍हाइट हाउस की बड़ी गड़बड़ी एक पॉर्न स्‍टार के नाम की वजह से कंफ्यूज व्‍हाइट हाउस।

वॉशिंगटन। व्‍हाइट‍ हाउस की एक गलती ने न सिर्फ उसे बल्कि नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को दुनिया भर में शर्मिंदा होने का मजबूर कर दिया है। व्‍हाइट हाउस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और एक पॉर्न स्‍टार टेरेसा मे के बीच कनफ्यूज हो गया। व्‍हाइट हाउस ने ब्रिटिश पीएम को पॉर्न स्‍टार बता डाला।

british-pm-theresa-may-white-house-porn-star-ब्रिटिश-पीएम-थेरेसा-मे-व्‍हाइट-हउस-गलती.jpg

एक स्‍पेलिंग से बदल गया मतलब

ब्रिटिश डेली मिरर के मुताबिक व्‍हाइट हाउस ने मीडिया को गाइडेंस नोट जारी किया और उसमें थेरेसा मे के नाम की स्‍पेलिंग Teresa May लिखी थी। जबकि पीएम थेरेसा मे की नाम की स्‍पेलिंग Theresa है। यह गलती उस समय हुई है जब शनिवार दोपहर को पीएम और अमेरिकी राष्‍ट्रपति की पहली मुलाकात होनी है। यह ट्रंप की सत्‍ता संभालने के बाद किसी देश के राष्‍ट्राध्‍यक्ष के साथ पहली मुलाकात है। व्‍हाइट हाउस की ओर से डेली गाइडेंस और प्रेस शेड्यूल जारी किया गया है। इसे व्‍हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी की ओर से जारी किया गया। इसमें लिखा है, 'आज दोपहर राष्‍ट्रपति और यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री Teresa May की द्विपक्षीय मुलाकात होनी हैं।' नाम की स्‍पेलिंग में 'H' नहीं था और इस स्‍पेलिंग की वजह से पीएम का नाम एक पॉर्न स्‍टार का नाम बन गया। पूरे प्रेस शेड्यूल में यही स्‍पेलिंग लिखी है।

पिछले वर्ष भी हुआ था विवाद

टेरेसा मे एक सॉफ्ट पॉर्न एक्‍ट्रेस हैं और एक मॉडल हैं और वह एक गाने के वीडियो में नजर आई थीं। उप-राष्‍ट्रपति के ऑफिस की ओर से जारी गाइडेंस और प्रेस शेड्यूल में भी यही गलती जारी रही। पिछले वर्ष जब ब्रेग्जिट के बाद पीएम यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री के बारे में चर्चा चल रही थी तो उस समय थेरेसा मे का नाम सबसे आगे थे। उस समय भी थेरेसा मे की जगह टेरेसा मे का नाम ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड हुआ था। उस समय टेरेसा को एक बार फिर से पॉपुलैरिटी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+