पुतिन ने ओलंपियन प्रेमिका और 'अपने' चार बच्चों को कहां छिपाया, उनके बारे में सबकुछ जानिए

मास्को, 7 मार्च: रूसी राष्ट्रपति निजी जिंदगी में जितने ही रोमांटिक हैं, वह इसके बारे में किसी को जाहिर होने देने को लेकर उतने ही सावधान भी रहते हैं। उन्हें कतई पसंद नहीं है कि उनके निजी जीवन में क्या कुछ चल रहा है, इसकी किसी को भनक तक लगे। लेकिन, मीडिया वाले भी कहां मानने को तैयार हैं। दावा है कि इस बात का पता चल चुका है कि यूक्रेन पर युद्ध थोपने से पहले पुतिन ने अपनी प्रेमिका और उनके साथ हुए 'अपने' चारों बच्चों को कहां छिपा रखा है। यह बच्चे पुतिन की पहली पत्नी से हुई दोनों बेटियों के अलावा बताए जा रहे हैं। आइए आज यूक्रेन पर तबाही बरपाने वाले पुतिन के निजी जीवन के कुछ पन्ने उलटकर देखने की कोशिश करते हैं।

स्विटजरलैंड के एक बहुत ही सुरक्षित बंगले में होने की खबर

स्विटजरलैंड के एक बहुत ही सुरक्षित बंगले में होने की खबर

सूत्रों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी 'रखैल' और उनके चार बच्चों को स्विटजरलैंड के एक बहुत ही सुरक्षित बंगले में छिपा रखा है। पेज सिक्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एलीना काबएवा और उनके चारों बच्चे तबतक उस सुरक्षित ठिकाने में रहेंगे, जब तक कि पुतिन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध बंद करने की घोषणा नहीं करते। 38 वर्षीय एलीना काबएवा के साथ पुतिन के संबंध करीब दो दशकों से मास्को के सत्ता के गलियारों में सुर्खियां बटोरती रही हैं और इस बार भी पुतिन ने जब यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला किया तो शायद सबसे पहले अपनी प्रेमिका और उनसे हुए बच्चों की हिफाजत का ही ख्याल रखा।

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं पुतिन की प्रेमिका

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं पुतिन की प्रेमिका

एलीना काबएवा बहुत ही जानी-मानी जिम्नास्ट हैं और उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन, फिलहाल वह अपने बच्चों के साथ स्विटजरलैंड में किसी जगह पर एक प्राइवेट शैले (लकड़ी के बंगले) में छिपकर रह रही हैं। गौरतलब है कि यूरोप का यह खूबसूरत देश अपनी तटस्थता के लिए जाना जाता है। शायद यही वजह है कि पुतिन ने अपनी प्रेमिका और उनके बच्चों के लिए इसे सबसे महफूज ठिकाना माना है। जानकारी के मुताबिक एलीनाके साथ व्लादिमीर पुतिन के चार बच्चे हैं, हालांकि उन्होंने कभी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।

'एलीना के पुतिन से दो छोटे बेटे और जुड़वां बेटियां हैं'

'एलीना के पुतिन से दो छोटे बेटे और जुड़वां बेटियां हैं'

एक सूत्र ने कहा है, 'जिस वक्त पुतिन यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं, बेकसूर नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और शरणार्थी संकट पैदा कर रहे हैं, लेकिन, उनका परिवार स्विट्जरलैंड में कहीं एक बहुत ही निजी और बहुत सुरक्षित शैले में छिपा हुआ है- कम से कम अभी के लिए।' 'एलीना के पुतिन से दो छोटे बेटे और जुड़वां बेटियां हैं, जिनका जन्म स्विटजरलैंड में हुआ था।' यही नहीं, उसने बताया है कि 'सभी बच्चों के पास स्विस पासपोर्ट है और मुझे लगता है कि उनके (एलीना) पास भी है।'

निजी जीवन के बारे में कभी भी बात नहीं करते पुतिन

निजी जीवन के बारे में कभी भी बात नहीं करते पुतिन

जिम्नास्टिक करियर के दौरान एलीना ने ओलंपिक में दो मेडल जीते थे। सिडनी और एथेंस ओलंपिक में। इनके अलावा उन्होंने 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपीयन चैंपियनशिप मेडल भी जीते हैं। माना जाता है कि पुतिन अपनी निजी जिंदगी में किसी भी तरह का दखल बर्दाश्त नहीं करते और इसलिए यह रहस्यों से भरा पड़ा है। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी भी बातें नहीं करते और उनकी पहली पत्नी से हुई दो बेटियों को भी सुर्खियों से दूर रखा जाता है और उनके बारे में कोई कुछ नहीं कहता। एक बार उन्होंने कहा था, 'मेरा एक निजी जीवन है, जिसमें मैं किसी को दखल देने की इजाजत नहीं देता। इसका निश्चित तौर पर आदर होना चाहिए।'(ऊपर वाली तीन तस्वीर सौजन्य- यूट्यूब वीडियो)

पुतिन की पत्नी के साथ हो चुका है तलाक

पुतिन की पत्नी के साथ हो चुका है तलाक

पुतिन की शादी एयर होस्टेस लियुदमिला पुतिना से हुई थी। लेकिन, करीब 30 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2013 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। वर्षों तक चली इसकी अफवाहों पर विराम लगाते हुए खुद पुतिन ने इसका खुलासा किया था। तलाक से पहले वह पुतिन के साथ कई बार तभी साथ दिखाई पड़ती थीं, जब प्रोटोकॉल के तहत ऐसा करना जरूरी होता था, लेकिन इसमें वह कभी भी सहज नहीं दिखती थीं। खुद तलाक के बारे में लियुदमिला ने कहा था, 'यह तथ्य है कि हमारी शादी इसलिए टूटी, क्योंकि हम मुश्किल से एक-दूसरे को देखते हैं।' उन्होंने कहा था, 'व्लादिमीर पूरी तरह से अपने काम में डूब चुके हैं। हमारे बच्चे बड़े हो चुके हैं, वो सब अपनी जिंदगी जी रहे हैं.....और सच में मैं पब्लिसिटी पसंद नहीं करती हूं।'(पुतिन की पूर्व पत्नी की तस्वीर सौजन्य- विकिपीडिया)

एलीना से रिश्तों पर कुछ नहीं बोलते पुतिन

एलीना से रिश्तों पर कुछ नहीं बोलते पुतिन

पत्नी से तलाक के बाद पुतिन हमेशा से अफेयरों की वजह से चर्चा में रहे हैं, हालांकि उन्होंने हमेशा इसका खंडन किया है। उनके राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नावाल्नी ने एक बार दावा किया था कि पुतिन ने पूर्व ओलंपियन जिम्नास्ट के साथ एक गुप्त समारोह में शादी कर ली थी। हालांकि, पुतिन ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की है और ना ही अपने रिश्तों को कबूल किया है। (ऊपर की तस्वीर- रूसी एयरलायंस की एक क्रू के साथ)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+