क्‍या हुआ जब रेस्‍टोरेंट ने रिजेक्‍ट कर दिया ओबामा का क्रेडिट कार्ड

वाशिंगटन। आपको शायद सुनने में अजीब लगे लेकिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को अपने क्रेडिट कार्ड की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। इस बात का खुलासा खुद बराक ओबामा ने किया है।

in new york obama's credit card rejected

न्‍यूयॉर्क में हुआ वाकया

सितंबर में अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में आयोजित यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली में शिरकत करने पहुंचे ओबामा के साथ जो कुछ भी हुआ वह वाकई भारत जैसे तमाम देशों के लिए एक नजीर है।

ओबामा के मुताबिक जब वह यूएनजीए के दौरान अपनी पत्‍नी मिशेल ओबामा के साथ डिनर के लिए एक रेस्‍टोरेंट में पहुंचे तो उन्‍होंने बिल अदा करने के लिए अपना क्रेडिट कार्ड दिया।

वह थोड़ी देर बाद हैरान रह गए जब रेस्‍टोरेंट ने उनका क्रेडिट कार्ड यह लेने से मना कर दिया कि हो सकता है इसमें कोई धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा हो। शुक्रवार को ओबामा ने क्रेडिट कार्ड उपभोक्‍ताओं से जुड़े एक खास आदेश पर साइन करते समय इस बात की जानकारी दी।

थैंक गॉड मिशेल थीं मौजूद

रेस्‍टोरेंट को लगा कि शायद किसी तरह का फ्रॉड वहां पर हो रहा है। ओबामा के मुताबिक भगवान का शुक्र है कि उस समय मिशेल वहां पर थीं और उन्‍होंने बिल अदा किया। ओबामा की मानें तो उन्‍होंने वेटर को यह समझाने की कोशिश भी की कि वह अभी तक इसी कार्ड के जरिए बिल अदा करते आ रहे हैं लेकिन उसने उनकी एक नहीं सुनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+