जब पीएम मोदी को पीएम की जगह 'राष्ट्रपति' बता गए बराक ओबामा
न्यूयॉर्क। कहते हैं कि इंसान गलतियों का पुतला होता है और उससे अक्सर गलतियां होती रहती हैं। एक गलती अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी हुई और गलती भी कोई ऐसी वैसी नहीं, ऐसी गलती जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पद ही बदल गया।

सोमवार को जब राष्ट्रपति ओबामा और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात हो रही थी तो उस समय अपने एक बयान में राष्ट्रपति ओबामा से यह गलती हो गई। मुलाकात के आखिरी में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने बयान दिया, 'हम राष्ट्रपति मोदी के क्लीन एनर्जी के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखकर काफी खुश हैं।'
ओबामा की यह गलती व्हाइट हाउस के ट्रांसक्रिप्ट में दर्ज हो गई। बाद में व्हाइट हाउस की ओर से नई ट्रांसक्रिप्ट जारी की गई जिसमें 'राष्ट्रपति' मोदी की जगह 'प्रधानमंत्री' मोदी दर्ज था। सोमवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच हुर्इ मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों में काफी अहम बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications