What Jhumka: मेलोनी ने पहने भारतीयों जैसे झुमके, किसने गिफ्ट किए? सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए गजब जवाब

What Jhumka: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का एक राजनीतिक मैसेज अचानक इंटरनेट पर मीम का हिस्सा बन गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने क्रिटिक्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट किया था, लेकिन उनके शब्दों से ज्यादा उनकी तस्वीर चर्चा में आ गई। इसी बात ने एक बार फिर मेलोनी को सुर्खियों में ला दिया।

पोस्ट में क्या कहा मेलोनी ने?

मेलोनी ने अपने पोस्ट में लिखा-

"अपने स्वभाव से, एक मेहनती प्रचारक न तो निरंतरता और न ही स्वतंत्रता के बारे में सबक दे सकता है। लेकिन ये हास्यास्पद बयान निश्चित रूप से हमें अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेंगे। हमारा कंपास केवल एक ही है, इटली का हित।"

यानी उनका मैसेज साफ था- देशहित सबसे ऊपर है और आलोचनाओं से उनकी नीतियां नहीं बदलेंगी।

What Jhumka

तस्वीर ने लूट ली पूरी महफिल

हालांकि, इस पूरे पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी सेल्फी ने। इस फोटो में उन्होंने जो आकर्षक, झूलते हुए झुमके पहने थे, वही इंटरनेट का नया टॉपिक बन गए। कुछ ही घंटों में खासकर भारत में "झुमका" ट्रेंड करने लगा और असली राजनीतिक मैसेज पीछे छूट गया।

मीम्स की बाढ़, 'What Jhumka?' हुआ वायरल

इंटरनेट यूजर्स ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। एक यूजर ने बॉलीवुड के फेमस "What Jhumka?" मीम फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हुए GIF पोस्ट किया। दूसरे यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "ये झुमका कहां से लिया?" देखते ही देखते मेलोनी का लुक एक पॉप कल्चर मोमेंट बन गया।

क्यों वायरल हुआ ये ट्रेंड?

इस ट्रेंड के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह थी कंट्रास्ट, एक तरफ गंभीर राजनीतिक बयान और दूसरी तरफ एक फेस्टिव, स्टाइलिश ज्वेलरी। यही कॉम्बिनेशन लोगों को मजेदार लगा और उन्होंने राजनीतिक बातों की बजाय झुमकों पर फोकस कर दिया।

AI तस्वीरों ने बढ़ाया ट्रेंड का लेवल

ट्रेंड यहीं नहीं रुका। इंटरनेट पर AI-जनरेटेड तस्वीरें भी वायरल होने लगीं, जिनमें मेलोनी को भारतीय आउटफिट-जैसे हरे सूट, कढ़ाई वाले दुपट्टे और बड़े झुमकों में दिखाया गया। इन क्रिएटिव इमेजेज ने इस वायरल ट्रेंड को और भी तेज कर दिया।

कुछ मजेदार, कुछ तारीफ भरे रिएक्शन

जहां कई लोग सिर्फ मजाक कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, "इस पंजाबी ड्रेस में आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं, भारत की ओर से ढेर सारा प्यार।" यानी मीम्स के बीच एक पॉजिटिव और फैन-मोमेंट भी देखने को मिला।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+