ट्रंप के सीजफायर का क्या है सच, ईरान-इजरायल ने मान ली अमेरिकी राष्ट्रपति की बात? जानें पूरी खबर

Israel Iran War: इज़रायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी आग पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में फैल चुकी है। दोनों पक्षों के बीच लगातार मिसाइल हमले, ड्रोन हमले और जवाबी सैन्य कार्रवाइयाँ हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों की जानमाल को भारी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता उत्पन्न हो गई है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए युद्धविराम (सीज़फायर) की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि इज़रायल और ईरान के बीच एक पूर्ण और समग्र युद्धविराम पर सहमति बन गई है, जो कुछ घंटों में लागू होगा। उन्होंने इस संघर्ष को 12 दिवसीय युद्ध की संज्ञा देते हुए इसके औपचारिक अंत की बात कही।

हालांकि, ट्रंप की इस घोषणा के बावजूद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही रही। ईरान ने न सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखी, बल्कि उसने इस युद्धविराम के समय तक भी इज़रायल के खिलाफ हमले बंद नहीं किए। इससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्रीय हालात अभी भी बेहद नाज़ुक हैं और किसी भी क्षण परिस्थिति और अधिक विस्फोटक रूप ले सकती है।

iran israel

ट्रंप बोले युद्ध खत्म, ईरान बोला अभी नहीं

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित युद्धविराम को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यम से बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि, 'जैसा कि ईरान पहले भी कई बार कह चुका है, इस युद्ध की शुरुआत इज़रायल ने की थी, न कि ईरान ने। अब तक किसी भी प्रकार के युद्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।'

विदेश मंत्री ने आगे कहा, यदि इज़रायली शासन ईरानी जनता के खिलाफ अपने अवैध सैन्य आक्रमण आज सुबह 4 बजे से पहले बंद कर देता है, तो ईरान की ओर से कोई और जवाबी सैन्य कार्रवाई करने का इरादा नहीं है। हालांकि, हमारे सैन्य अभियानों की पूर्ण समाप्ति पर अंतिम निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।

सुबह 4 बजे तक गरजती रही ईरानी सेना

विदेश मंत्री ने अपने एक और पोस्ट में कहा कि, 'हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाओं द्वारा इज़रायल के आक्रमण के प्रतिशोध में चलाए गए सैन्य अभियानों का सिलसिला अंतिम क्षण तक, सुबह 4 बजे तक, जारी रहा। मैं समस्त ईरानी जनता के साथ मिलकर अपनी बहादुर सशस्त्र सेनाओं का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने अंतिम रक्त की बूंद तक अपने प्रिय देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने की प्रतिज्ञा की है और शत्रु के हर हमले का अंतिम क्षण तक साहसिक उत्तर दिया।

अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला, ट्रंप ने घबराकर किया सीज़फायर ऐलान!

बता दें कि, ईरानी सेना ने अमेरिका के द्वारा परमाणु केंद्रों पर की गई सैन्य कार्रवाई का बदला लेने के लिए कतर और इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर अटैक किया। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक सीजफायर का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि, सभी को हार्दिक बधाई! इज़रायल और ईरान के बीच पूर्ण और व्यापक युद्धविराम पर पूर्ण सहमति बन गई है। यह युद्धविराम लगभग 6 घंटे बाद से प्रभावी होगा, जब दोनों देश अपनी चल रही अंतिम सैन्य कार्रवाइयों को पूरी तरह समाप्त कर लेंगे। युद्धविराम की अवधि 12 घंटे की होगी, जिसके अंत में इस संघर्ष को औपचारिक रूप से "समाप्त" माना जाएगा।

आधिकारिक रूप से युद्धविराम की शुरुआत ईरान द्वारा की जाएगी, और 12वें घंटे पर इज़रायल इसका अनुसरण करेगा। 24वें घंटे पर, 12 दिवसीय युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की विश्व स्तर पर घोषणा और सराहना की जाएगी।

ये भी पढ़ें Israel Iran War: खामनेई का घमंड ले डूबेगा ईरान को? मुस्लिम देश भी नहीं आ रहे खुलकर साथ

इस युद्धविराम की अवधि में दोनों पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्ण रवैया बनाए रखेंगे। यह मानते हुए कि सभी प्रक्रियाएं योजना के अनुसार चलेंगी और ऐसा निश्चित रूप से होगा। मैं इज़रायल और ईरान दोनों को इस निर्णायक क्षण तक पहुँचने के लिए उनके धैर्य, साहस और विवेक के लिए बधाई देता हूं। यह युद्ध वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को तबाही की ओर ले जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और अब कभी नहीं होगा। ईश्वर इज़रायल को आशीर्वाद दे, ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे, ईश्वर मध्य पूर्व को आशीर्वाद दे, ईश्वर अमेरिका को आशीर्वाद दे और ईश्वर सम्पूर्ण विश्व को आशीर्वाद दे!

ये भी पढ़ें Iran vs Israel: ट्रंप फिर 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना', ईरान ने खारिज किया सीजफायर का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+