Iran vs Israel: ट्रंप फिर 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना', ईरान ने खारिज किया सीजफायर का दावा
Iran vs Israel: मिडिल ईस्ट में इस वक्त तनाव चरम पर है। इजराइल-ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है। इस तकरार में अमेरिका खुले तौर पर इजराइल के समर्थन में उतर आया है। इसी बीच ट्रंप एक बार फिर 'बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना' बने नजर आ रह हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीज फायर कराने का दावा दिया है। हालांकि, ट्रंप के दावों को ईरान ने खारिज कर दिया।
ट्रंप के सीज फायर के दावों के कुछ घंटों के अंदर ही दोनों देशों के बीच हवाई हमलों की तस्वीरें सामने आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम का समझौता हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीजफायर 24 घंटे के अंदर धीरे-धीरे लागू होगा। ट्रंप ने इसे '12 दिन का युद्ध' बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जंग अब खत्म होने की ओर है।

ईरान ने किया ट्रंप के दावे को खारिज
ट्रंप के इस ऐलान के कुछ देर बाद ही ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अब तक युद्धविराम या सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा कि अगर इजरायल ने तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे तक हमला बंद कर दिया, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल विवाद पर बोले Akhilesh Yadav, कहा- भारत को दिखानी चाहिए असली नेतृत्व क्षमता
हालांकि ट्रंप ने इसके बाद एक बार फिर ट्रुथ सोशल पर सीज फायर को लेकर लिखा। उन्होंने कहा कि अभी से सीज फायर लागू होता है। बता दें, भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बढ़े तनाव में भी ट्रंप ने मध्यस्थता कराने की बात कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि उनकी पहल से दोनों देशों के बीच युद्ध विराम लागू हुआ है। हालांकि, भारत ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया था कि दोनों देशों ने आपस में बात कर के सीज फायर करने का फैसला लिया है।
सुबह 4 बजे तक चली ईरान की सैन्य कार्रवाई
अराघची ने यह भी कहा कि ईरानी सेना ने इजरायल के खिलाफ कार्रवाई सुबह 4 बजे तक जारी रखी। इसके बाद ही सैन्य अभियान को रोका गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ईरान की बहादुर सेना ने अंतिम मिनट तक जवाब दिया और देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।
इजरायल की चुप्पी बनी रहस्य
ट्रंप की घोषणा के बाद इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि कुछ हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू सीजफायर योजना के पक्ष में हैं, बशर्ते ईरान मिसाइल हमले पूरी तरह बंद करे। फिर भी, इजरायली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई सार्वजनिक बयान अब तक नहीं आया है।
कतर और इराक में हुए हमलों के बाद ट्रंप की पहल
सीजफायर का यह ऐलान ऐसे वक्त में आया जब ईरान ने कतर स्थित अल-उदीद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला किया था। हालांकि, ट्रंप और कतर की ओर से यह भी कहा गया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद ही ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की और उम्मीद जताई कि यह समझौता अमल में आएगा।
24 घंटे की शर्त पर सीजफायर का दावा
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि युद्धविराम का पहला चरण छह घंटे बाद ईरान की ओर से शुरू होगा, फिर 12 घंटे के भीतर इजरायल भी सीजफायर लागू करेगा और 24 घंटे पूरे होने के बाद इस 12 दिन की जंग को औपचारिक रूप से खत्म मान लिया जाएगा।
ट्रम्प ने फिर की सीजफायर की अपील
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर सीजफायर (युद्धविराम) की अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "अभी से सीजफायर लागू होता है, कृपया इसे न तोड़ें।" इससे पहले उन्होंने सुबह 3:30 बजे कहा था कि सीजफायर अगले 6 घंटे में लागू होगा।
ट्रम्प के ऐलान के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने इस सीजफायर को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल हमला रोकता है, तभी ईरान भी हमला बंद करेगा।
हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही ईरान ने इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया। 'टाइम्स ऑफ इजराइल' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर की एक इमारत पर गिरी। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Israel-Iran: '12 दिन का युद्ध खत्म', ट्रंप ने किया ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान, जानिए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications