जानिए एलन मस्क के पास आखिर कितना पैसा है, कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है संपत्ति

वॉशिंगटन डीसी, 26 अप्रैल। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी है, फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने हाल ही में जो लिस्ट जारी की थी उसमे 2668 लोगों को बिलेनियर की लिस्ट में रखा गया था। एलन मस्क ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है, यह उद्योग जगत के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, जिसे पूरी तरह से 44 बिलियन डॉलर कैश में पूरा किया गया है। मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर कैश में खरीदा है।

Recommended Video

    Elon Musk कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान ? संपत्ति जान रह जाएंगे दंग! | वनइंडिया हिंदी
    ट्विटर को खरीदने के बाद चर्चा में मस्क

    ट्विटर को खरीदने के बाद चर्चा में मस्क

    अगर 44 बिलियन डॉलर की भारतीय रुपए में गणना करें तो यह इसे नंबर में लिखना काफी मुश्किल हो जाएगा, लेकिन फिर भी आपको बता दें कि एक बिलियन में 100 करोड़ होते हैं और एक करोड़ यूएस डॉलर में तकरीबन 76 करोड़ रुपए होते हैं। इस लिहाज से ट्विटर को एलन मस्क ने कुल 3368 अरब रुपए में ट्विटर को खरीदा है। जी हां ये नंबर आपको समझने में जरूर दिक्कत हो रही होगी, लेकिन आपको उस नंबर को समझने में और भी दिक्कत होगी कि आखिर एलन मस्क की कुल संपत्ति रुपए में कितनी है।

    कुल संपत्ति 26460 करोड़ डॉलर

    कुल संपत्ति 26460 करोड़ डॉलर

    फोर्ब्स के अनुसार एलन मस्क के पास कुल 273 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क मोटर कंपनी टेस्ला के भी मालिक भी हैं इसमे उनकी कुल हिस्सेदारी 17 फीसदी है, यानि टेस्ला में एलन मस्क की कुल हिस्सेदारी 187 बिलियन डॉलर है जोकि ट्विटर की कुल कीमत से तकरीबन चार गुना अधिक है। इसके अलावा एलन मस्क के पास स्पेसएक्स नाम की कंपनी है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 40.3 बिलियन डॉलर है। साथ ही एलन मस्क के पास 5.7 बिलियन डॉलर कैश है। यानि भारतीय रुपयों में अगर एलन मस्क की कुल संपत्ति की बात करें तो यह तकरीबन 22758 अरब रुपए है।

    कई देशों की जीडीपी से अधिक मस्क की संपत्ति

    कई देशों की जीडीपी से अधिक मस्क की संपत्ति

    एलन मस्क की संपत्ति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यह कई देशों की कुल जीडीपी से भी कही अधिक है। एलन मस्क की कुल संपत्ति पाकिस्तान, नेपाल श्रीलंका, यूक्रेन, जैसे देशों की कुल जीडीपी से कहीं अधिक है। एलन मस्क की कुल संपत्ति की बात करें दुनिया के निचले पायदान के 100 देशों की जीडीपी से मस्क की संपत्ति अधिक है। ऐसे में एलन मस्क की संपत्ति और उनकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर वह किस तरह से दुनिया को अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

    कॉलेज टाइम में ही बना डाली कंपनी

    कॉलेज टाइम में ही बना डाली कंपनी

    बता दें कि एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था, उन्होंने कनाडा से पढ़ाई की और इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया चले गए, जहां से उन्होंने भौतिकी और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स में दाखिला लेने के दो दिन बाद ही कॉलेज से लापता हो गए और उन्होंने Zip2 नाम की कंपनी शुरू की, जोकि ऑनलाइन नेविगेशन कंपनी थी। इसके बाद उन्होंने x.com की स्थापना की जोकि पेमेंट गेटवे था, जिसे बाद में ईबे को बेच दिया गया और बाद में यह पे पाल कंपनी बन गई।

     टेस्ला के शेयर 740 फीसदी बढ़े

    टेस्ला के शेयर 740 फीसदी बढ़े

    एलन मस्क ने 2004 में टेस्ला मोटर्स में बड़ा निवेश किया, जिसके बाद वह कंपनी के सीईओ बन गए। यह कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाती है। इसके साथ ही एलन मस्क ने स्पेस लॉन्च रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स की स्थापना की, वह इस कंपनी के सीईओ और चीफ इंजीनियर भी हैं। 2020 में टेस्ला के शेयर में 740 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली, जिसके चलते मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। दिसंबर 2020 में टेस्ला दूनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई। जनवरी 2021 में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने और आज भी वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

    मस्क पर लगे थे आरोप

    मस्क पर लगे थे आरोप

    पिछले साल 6 नवंबर को एलन मस्क ने ट्विटर के यूजर्स से पूछा था कि क्या उन्हें टेस्ला के 10 फीसदी स्टॉक को बेच देना चाहिए। जिसके बाद 16.4 बिलियन डॉलर के शेयर को उन्होंने बेच दिया था। उनपर इसके बाद गंभीर आरोप लगे। अमेरिकी सेनेटर एलिजाबेथ वारेन ने आरोप लगाया कि 2018 में मस्क ने टैक्स नहीं भरा, जिसके जवाब में मस्क ने कहा कि अगर आप अपनी आंख दो सेकेंड के लिए खोले तो मैं अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक टैक्स देने वाला व्यक्ति हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+