पाकिस्तान में गधों की बढ़ती आबादी से चीन का क्या है कनेक्शन? 58 लाख पहुंच गई जनसंख्या

पाकिस्तान सरकार के आर्थिक सर्वे के मुताबिक वहां पिछले तीन वर्षों से गधों की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी गधों की सप्लाई चीन में होने लगी है।

increasing population of donkeys in Pakistan

पाकिस्तान सरकार की ओर से हाल ही में आंकड़े जारी किए गए हैं, जिससे पता चलता है पिछले कुछ वर्षों में वहां गधों की जनसंख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। आज की स्थिति ये है कि दुनिया में गधों की सबसे बड़ी आबादी वाले देशों में पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है।

पाकिस्तान में गधों की जनसंख्या में तेजी से बढ़ोतरी
साल 2022-23 के लिए जारी पाकिस्तान इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक पाकिस्तान में अब गधों की आबादी 58 लाख हो गई है। पिछले तीन वर्षों से वहां लगातार एक-एक लाख गधे पैदा हो रहे हैं। जबकि, ऊंट, घोड़े और खच्चरों की आबादी लागातर स्थिर रह रही है।

चीन ने जताई थी पाकिस्तानी गधों में दिलचस्पी
दरअसल, चीन ने पिछले वर्षों में पाकिस्तानी गधों में दिलचस्पी दिखाई थी और वहां से गधा आयात करने का प्रस्ताव दिया था। गधों के अलावा चीन ने पाकिस्तानी कुत्तों के प्रति भी इच्छा जताई थी। चीन में हमेशा से गधों की बहुत बड़ी डिमांड रहती है और पाकिस्तान को भी ऐसे में गधों से कमाई करने का मौका मिल गया है।

गधों की आबादी में चीन है नंबर-1
वैसे चीन दुनिया में गधों की सबसे ज्यादा आबादी चीन में है। लेकिन, डॉन की 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में डिमांड बढ़ने और उत्पादन घटने की वजह से गधों और कुत्तों के आयात करने की आवश्यकता बढ़ गई थी। वहीं उसी साल की पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान से गधों और कुत्तों के आयात में दिलचस्पी दिखाई थी।

चीन में दवा बनाने के लिए होता है गधों की खाल का इस्तेमाल
चीन में परंपरागत दवा निर्माण के लिए गधों के खाल की जरूरत पड़ती है। उससे वह जिलेटिन तैयार करते हैं। इसके लिए वहां गधों को मारकर उसके खाल को उबाला जाता है। 2019 की गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि जिलेटिन में इम्यून सिस्टम बढ़ाने वाले तत्व होते हैं।

पाकिस्तान सरकार ने 3,000 एकड़ में बनाया गधा फार्म
चीन की डिमांड से पाकिस्तान की तो जैसे लॉटरी लग गई है। वहां की चौपट होती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए पाकिस्तान सरकार ने अपने पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में 3,000 एकड़ में एक गधा फार्म विकसित किया है, ताकि इसके निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

'अच्छे नस्ल' के गधे तैयार कर रही है पाकिस्तान सरकार
पाकिस्तान में अपनी तरह के इस पहले सरकारी फार्म में गधों के 'अच्छे नस्ल' की जनसंख्या बढ़ाने पर फोकस किया जाता है, जिसमें अमेरिकी नस्ल के गधे भी शामिल हैं। चीन और दूसरे देशों में गधों निर्यात बढ़ाना पाकिस्तानी सरकार का मुख्य मकसद है।

पहले नाइजर और बुर्किना फासो से गधा मंगवाता था चीन
चीन पहले अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नाइजर और बुर्किना फासो से गधों का आयात करता था। लेकिन, दोनों पश्चिमी अफ्रीकी देशों ने जब गधों का निर्यात बंद कर दिया तो चीन को अपने हर मौसम के दोस्त पाकिस्तान के सामने गधों के लिए हाथ फैलाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+