ऐसा क्या हुआ कि मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी, फेसबुक फाउंडर Mark Zuckerberg से भी अमीर हो गए

न्यूयॉर्क, 4 फरवरी: भारत के दोनों सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी मार्क जुकरबर्ग से भी अमीर हो गए हैं। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग इन दोनों से पिछड़ चुके हैं। दरअसल, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा को जबर्दस्त झटका लगा है और इसका खामियाजा मार्क को भी भुगतना पड़ा है और एक दिन में उनकी संपत्ति में 29 अरब डॉलर की गिरावट आ गई है। आइए जानते हैं कि अब अंबानी और अडाणी उनसे कितने अधिक संपत्तिशाली हो चुके हैं।

मार्क जुकरबर्ग को 29 अरब डॉलर का झटका

मार्क जुकरबर्ग को 29 अरब डॉलर का झटका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही मनहूस साबित हुआ। इसकी पेरेंट कपनी मेटा के शेयरों में इतनी ज्यादा गिरावट आई कि जुकरबर्ग की 29 अरब डॉलर की संपत्ति घट गई। हालांकि, एक और अमेरिकी अरबपति और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में इसी दिन 20 अरब डॉलर का इजाफा हो गया है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के स्टॉक में एक दिन में 26% की गिरावट के चलते किसी भी अमेरिकी कंपनी के नजरिए से यह बहुत ही बुरा दिन रहा और एक दिन में ही इसके 200 अरब डॉलर हवा हो गए और निवेशकों को भी भारी नुकसान हुआ।

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में 12वें पर पहुंचे जुकरबर्ग

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में 12वें पर पहुंचे जुकरबर्ग

फोर्ब्स के मुताबिक मेटा के शेयरों में आई ऐतिहासिक गिरावट की वजह से फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति घटकर अब सिर्फ 85 अरब डॉलर की रह गई है और भारत के दोनों अरबपति कारोबारी रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी और अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी संपत्ति के मामले में इनसे ज्यादा अमीर हो गए हैं। पहले फेसबुक के नाम से जानी जाने वाली कंपनी में जुकरबर्ग करीब 12.8% के मालिक हैं। वहीं ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर और चेयरमैन जेफ बेजोस की कंपनी में करीब 9.9% हिस्सेदारी है और फोर्ब्स के अनुसार वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं।

Recommended Video

    Mukesh Ambani से आगे निकले Gautam adani, बने एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर | वनइंडिया हिंदी
    जुकरबर्ग से भी अमीर हो गए अंबानी और अडाणी

    जुकरबर्ग से भी अमीर हो गए अंबानी और अडाणी

    फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपति की सूची में 29 अरब डॉलर के झटके की वजह से जुकरबर्ग अब खिसकर 12वें स्थान पर पहुंच चुके हैं और भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी से भी पीछे छूट गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के पास 89.6 अरब डॉलर की संपत्ति है, जबकि अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनका परिवार 90.4 डॉलर की संपत्ति का मालिक है। जबकि, मार्क के पास अभी महज 85 अरब डॉलर की संपत्ति बच गई है।

    एलन मस्क को एक दिन में लगा था 35 अरब डॉलर का झटका

    एलन मस्क को एक दिन में लगा था 35 अरब डॉलर का झटका

    फेसबुक की पेरेंट कंपनी ने इतने बड़े नुकसान के लिए प्रतियोगिता के बढ़ने और एप्पल की प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव को जिम्मेदार माना है। जुकरबर्ग की संपत्ति में आई गिरावट सबसे ज्यादा गिरावटों में से एक है। इससे पहले टेस्ला के सुपर बॉस एलन मस्क को नवंबर में एक दिन में 35 अरब डॉलर का झटका लगा था। वैसे मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं, लेकिन टेस्ला के शेयर अभी भी उस एक दिन की त्रासदी से उबरने की कोशिश ही कर रहे हैं।

    इस वजह से भी हुआ है जुकरबर्ग को नुकसान

    इस वजह से भी हुआ है जुकरबर्ग को नुकसान

    दरअसल, मेटा को हुए नुकसान की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि 2004 में स्थापना के बाद से पहली बार फेसबुक के डेली यूजर्स कम हुए हैं। 2021 की अंतिम तिमाही में इसे रोजाना 5 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया कंपनी के मुताबिक अगर भारत की बात करें तो यह दिसंबर, 2021 में मोबाइल कंपनियों ने डेटा के दाम बढ़ाए हैं, जिससे मेटा (फेसबुक) के यूजर्स में इजाफा कम हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+