VIDEO: मरीज ने नर्स से की छेड़खानी, डॉक्टर ने मारा घूसा, मौत
मास्को। रूस के एक हॉस्पिटल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक मरीज को जोरदार मुक्का मार दिया। इससे मौके पर ही मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर पर मारपीट का यह खून उस वक्त सवार हुआ जब हॉस्पिटल की एक नर्स ने छेड़खानी होने की बात उसे बतायी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह मामला इन दिनों रूस में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर को दो साल तक की कैद हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications