मजेदार VIDEO: ट्रक में सवार हाथियों ने रेड सिग्‍नल पर मनाई पार्टी, ऐसे 'चुराया' गन्‍ना

नई दिल्‍ली। कभी-कभी कुछ इस तरह के वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्‍हें देखने के बाद आप कहेंगे 'ये सही है'। ऐसा ही सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 24 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक पर सवार दो हाथी पास से गुजर रहे ट्रक से गन्‍ना चोरी कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्‍ट किया था।

'पार्टी ऑन व्‍हिल्‍स' का नाम दे रहे हैं यूजर्स

'पार्टी ऑन व्‍हिल्‍स' का नाम दे रहे हैं यूजर्स

वीडियो पोस्‍ट होने के कुछ ही देर में इसे देखने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई। लोग न केवल इसे देख रहे हैं, बल्कि कमेंट करते हुए रिट्वीट भी कर रहे हैं। ट्रक में सवार होते हुए पास से गुजर रहे ट्रक से गन्‍ना खाते 2 हाथियों के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ''Party on Wheels" का नाम दे रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है।

क्‍या है वीडियो में

क्‍या है वीडियो में

इस वीडियो में 2 ट्रकों पर 2 हाथी नजर आ रहे हैं। इस में ये दोनों हाथी पास से गन्‍ना लेकर गुजर रह ट्रकों से गन्‍ना खा रहे हैं। यहां दो ट्रकों में सवार ये हाथी रेड सिग्नल पर खड़े हैं। तभी पास में गन्ने से भरा एक और ट्रक आकर खड़ा होता है। इसी का फायदा उठाते हुए ये हाथी अपने मनपसंद आहार गन्ना खाने लगते हैं। बीच सड़क पर ही ये हाथी ट्रक में सवार होकर पार्टी मनाते दिखाई दिए। इस वीडियो के साथ सुशांत नंदा ने लिखा- स्वादिष्ट लंच ब्रेक। आपको बता दें कि गन्‍ना हाथियों को बहुत पसंद है। गन्ना उनके आहार का एक अभिन्न अंग है। इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है।

आप भी देखिए वीडियो

दरअसल ये वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीसा चम्पांगर्न ने इस वीडियो को बनाया है। आप भी देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+