Watch: साइकिल सवार पर गिरा तोप का गोला, मिसाइल हमले, देखिए रूसी हमले में कैसे तबाह हो रहा यूक्रेन
रूस के सैनिकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों और सैन्य ठिकानो पर जमकर बमबारी और मिसाइल हमले किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के अनुसार, अब तक 137 से अधिक लोग मारे गए हैं।
कीव/मॉस्को/नई दिल्ली, फरवरी 25: वैसे तो यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अगले 96 घंटों में कीव पर रूस के कब्जा होने की बात स्वीकार की है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि, अगले कुछ घंटों में ही रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। यूक्रेन के अंदर रूस भारी तबाही मचा रहा है और यूक्रेन से आने वाली तस्वीरें और वीडियो काफी खतरनाक है।
यूक्रेन में रूस का भारी हमला
गुरुवार सुबह-सुबह रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था और उसके बाद से लगातार यूक्रेन पर भारी हमला किया जा रहा है। हालांकि, यूक्रेन का दावा है कि, वो रूसी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, लेकिन स्थिति देखकर यही कहा जा सकता है कि, अगर कुछ घंटों में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। रूसी बलों द्वारा शुक्रवार को भी कई बड़े हमले किए गये हैं और राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला शुरू किया गया।
कई इलाकों में रूस का अटैक
रूस के सैनिकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों और सैन्य ठिकानो पर जमकर बमबारी और मिसाइल हमले किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के अनुसार, अब तक 137 से अधिक लोग मारे गए हैं। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 41 सैन्य ठिकानों का आज निशाना बनाया है और कम से कम 7 रॉकेट सिस्टम को तबाह कर दिया है।
किन इलाकों में हमले कर रही रूसी सेना
गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना को आत्मसमर्पण करने और अपने घर जाने के लिए कहा था और फिर उसके बाद रूस ने पूरी ताकत के साथ हमला शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त रूसी सैनिक, यूक्रेन की राजधानी कीव, खार्किव और ओडेसा शहरों में भारी बमबारी कर रहे हैं और इन क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिमी देशों की चेतावनियों के बावजूद, रूसी सैनिकों ने जमीन, वायु और समुद्र से अपना हमला शुरू किया है। जिससे यूक्रेन को मार्शल लॉ घोषित करने और रूस के साथ सभी राजनयिक संबंधों को तोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
साइकिल सवार पर मिसाइल हमला
यूक्नेन पर हमले की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक साइकिल सवार पर मिसाइल हमला होते हुए देखा जा सकता है। ये मिसाइल हमला एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है और ये वीडियो सुबह सुबह का है। वीडियो में दिख रहा है कि, सड़क किनारे एक साइकिल सवार जा रहा है, लेकिन तभी तोप का एक गोला साइकिल सवार से जाकर टकराता है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि, तोप के गोले के ब्लास्ट में चारों तरफ धुआँ फैल जाता है और साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो जाता है। वहीं, यूक्रेन की तरफ से पुष्टि की गई है, कि साइकिल सवार की इस हमले में मौत हो गई है और यूक्रेन ने कहा कि, रूसी सैनिक आम नागरिकों को निशाना बना रहे है।

बर्बाद हो रहे हैं प्राइवेट प्रॉपर्टीज
यूक्रेन के के सैन्य ठिकानों के अलावा, वीडियो में हवाई हमलों और जवाबी गोलीबारी में निजी संपत्ति को नष्ट होते देखा जा सकता है। शुक्रवार की शुरुआत में, यूक्रेनियन ने कीव के ऊपर दुश्मन रूस के एक विमान को मार गिराया था, जो बाद में एक आवासीय इमारत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आग लग गई।

कीव में कई धमाके
वहीं, राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह आसमान में बड़े विस्फोट को देखा गया है, जिसके बाद मलबा गिरता हुआ दिखाई दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी कीव में कई मिसाइल हमले किए गये हैं। हज़ारों यूक्रेनियन पहले ही देश से भागना शुरू कर चुके हैं, और पड़ोसी मध्य यूरोपीय देशों में पहुंच रहे हैं, जिससे संभावित शरणार्थी संकट का डर पैदा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications