ड्रिंक करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सिर से फोड़ा ग्लास, Video देखकर दंग रह जाएंगे आप
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के फिल्मों को लेकर व्यस्त है। प्रियंका इस वक्त क्वॉन्टिको सीजन 3 की शूटिंग में बिजी है। शूटिंग में व्यस्त प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो वाइन की ग्लास को अपने सिर से फोड़ती नजर आ रही है। उन्होंने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है वो भी काफी खास है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फैंस हैरान हैं। 20 घंटे में इस वीडियो को 1,765,585 बार देखा जा चुकी है।

प्रियंका से सिर फोड़ा ग्लास
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस विडियो में प्रियंका एक ग्लास से ड्रिंक करती नजर आ रही हैं। ड्रिंक करने के बाद वो अपने सिर से उस ग्लास को तोड़ लेती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन उनके व्यस्त शिड्यूल को लेकर लिखा गया है।

nine to wine पर ऐसा ही होता है
इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है nine to wine काम करने पर ऐसा ही होता है। उन्होंने लोगों को ऐसा न करने की सलाह दी है। उन्होंने अपने स्टंट के पीछे का पूरा सच भी बताया है। प्रियंका ने बताया है कि उन्होंने जो ग्लास तोड़ी है वो ग्लास कांच की नहीं थी।

ब्रेकअवे ग्लास को तोड़ किया स्टंट
प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि इस स्टंट को लोग घर में न करें। उन्होंने बताया है इस स्टंट को उन्होंने ब्रेकअवे ग्लास से किया है जो कि शुगर से बना होता है। जो देखने में तो ग्लास जैसा दिखाई देता है, लेकिन इससे चोट नहीं आती है। देखिए वीडियो...
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on












Click it and Unblock the Notifications