Video: डोनाल्ड ट्रंप का सही वेलकम न करने पर हुई महारानी एलिजाबेथ और उनकी बेटी के बीच नोंक-झोंक
लंदन। इंटरनेट पर क्वीन एलिजाबेथ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि ब्रिटेन की राजकुमारी ऐनी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ठीक से अभिवादन नहीं कर पाईं। जो वीडियो सामने आया है वह बकिंघम पैलेस का है।

उड़ाया गया ट्रंप का मजाक भी
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने मंगलवार को नाटो लीडर्स के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया था। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि इस बात को लेकर क्वीन और उनकी इकलौती बेटी राजकुमारी ऐनी के बीच हल्की नोंक-झोंक हो रही है।डेली मेल के मुताबिक वीडियो में महारानी, अपने बेटे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला जिन्हें डचेस ऑफ कॉर्नवाल कहते हैं, के साथ डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप का स्वागत कर रहे हैं। शाही परिवार जहां ट्रंप और उनकी पत्नी से हाथ मिलाते हैं, वहीं राजकुमारी ऐनी पैलेस के स्टेट रूम्स में जाने के लिए दरवाजे के पास इंतजार कर रही हैं। ट्रंप दंपति का स्वागत करने के बाद क्वीन अपनी बेटी की तरफ देखती हैं और दंपति का अभिवादन करने के लिए कहती हैं और 69 वर्षीय राजकुमारी ऐनी अपनी मां को कुछ जबाव देती हैं। हालांकि यह साफ तो नहीं है कि राजकुमारी ने क्या कहा, लेकिन बातचीत नोंक-झोंक जैसी लग रही है। इसके अलावा इसी रिसेप्शन का एक और वीडियो भी है जिसमें राजकुमारी ऐनी नजर आई हैं. इस वीडियो में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और नीदरलैंड के नेता ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications