Wall Street Journal: 'भारत- अमेरिका संबंधों के लिए मोदी सरकार अहम', WSJ की रिपोर्ट में बड़ा दावा

यूएसए के लिए भारत की राजनीतिक पार्टी भाजपा को अहम माना जा रहा है। वाल्टर रसेल मीड की जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के दृष्टिकोण से दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी है।

Prime Minister Narendra Modi

Wall Street Journal: भाजपा (BJP) नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी को लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल में बड़ा दावा किया गया है। पत्रिका की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के दृष्टिकोण से दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी है। वाल्टर रसेल मीड की जर्नल के अनुसार ये एक ऐसी पार्टी है, सबसे कम समझा भी जा सकता है।

भारत बनेगा महाशक्ति
भाजपा को लेकर वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट के एक अंश में दावा किया गया है कि बीजेपी का भारत में चुनावी दबदबा वर्तमान में एक विशिष्ट 'हिंदू पथ' के लिए अस्पष्ट और सीमांत सामाजिक आंदोलन की सफलता को दर्शाता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ये पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह पश्चिमी उदारवाद के कई विचारों और प्राथमिकताओं को खारिज करती है। इसके साथ ही भाजपा आधुनिकता की प्रमुख विशेषताओं को भी अपनाती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह भाजपा भी एक अरब से अधिक लोगों के साथ एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए एक राष्ट्र का नेतृत्व करने की उम्मीद करती है। जबकि इजराइल में लिकुड पार्टी की तरह भाजपा लोकलुभावन बयानबाजी और पारंपरिक मूल्यों के साथ मूल रूप से बाजार समर्थक आर्थिक रुख को जोड़ती है। इसके साथ ही पार्टी उस गुस्से को भी दिखाती है, जिसमें पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देन के साथ भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाया गया।

चीन पर भारत के बिना USA होगा बेअसर
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भाजपा के नेतृत्व में भारत भविष्य में ऐसे दबदबा कायम करेगा जिसकी मदद के बिना बढ़ती चीनी शक्ति को अमेरिका संतुलित करने में सफल नहीं हो पाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा को लगातार दो बार जीत मिली। साल 2024 में एक बार फिर से भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा के नेतृत्व में भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसके अलावा भारत के जापान और अमेरिका के साथ अहम रणनीतिक संबंध हैं।

संघ प्रमुख और सीएम योगी का जिक्र
वॉल स्ट्रीट के लेख मीड ने रिपोर्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बारे में भी लिखा। उन्होंने संघ प्रमुख और सीएम योगी के साथ अपनी एक मुलाकात को याद किया। मीड लिखते हैं, " जब मैं योगी आदित्यनाथ से मिला तब वे एक हिंदू भिक्षु (संत) थे, आज यूपी के सीएम हैं। कभी-कभी तो प्रधान मंत्री मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में भी उनकी चर्चा होती है। इसी तरह आरएसएस के आध्यात्मिक नेता मोहन भागवत ने मुझसे भारत के आर्थिक विकास में तेजी लाने की आवश्यकता के बारे में बात की। उन्होंने इस विचार को खारिज किया, जिसमें ये दावा किया जाता है कि धार्मिक भेदभाव के चलते अल्पसंख्यकों को नागरिक अधिकारों का नुकसान उठाना पड़ता है।"

Recommended Video

    Delhi Budget Session: Arvind Kejriwal ने PM Modi को बताया Delhi जीतने का फॉर्मूला | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+