ब्राज़ील में मतदान: किसे मिलेगी सत्ता की चाबी?

चुनाव
Getty Images
चुनाव

ब्राज़ील की जनता अपना नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान कर रही है.

ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में यह दूसरे दौर का मतदान है जिसमें दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो का सामना वामपंथी नेता फ़र्नेंडो हद्दाद से है.

मतदान से पहले आए ओपिनियन पोल में बोलसोनारो को बढ़त मिलने के आसार जताए गए हैं.

इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार और अपराध रहे. चुनाव प्रचार के दौरान बोलसोनारो पर चाकू से हमला भी हुआ था जिसमें उनके शरीर से 40 प्रतिशत खून बह गया था और उन्हें तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी थी.

63 वर्षीय बोलसोनारो सेना के पूर्व कप्तान हैं. वे कन्जरवेटिव सोशल लिबरल पार्टी से आते हैं. गर्भपात, नस्लवाद, प्रवासन, समलैंगिकता और बंदूक से जुड़े क़ानूनों पर बोलसोनारो के उग्र विचारों के चलते उन्हें 'ब्राज़ील का ट्रंप' भी कहा जाता है.

जेयर बोलसोनारो
Getty Images
जेयर बोलसोनारो

प्रवासी परिवार में जन्मे बोलसोनारो

दूसरी तरफ फ़र्नेंडो हद्दाद की उम्र 55 साल है और वो साओ पाओलो के मेयर और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. हद्दाद का जन्म लेबनान से आए प्रवासियों के परिवार में हुआ था.

हद्दाद वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार हैं. उन्हें वर्कर्स पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति लुइज़ इनेसिओ लुला डि सिल्वा की जगह उम्मीदवार बनाया है. लुला डि सिल्वा भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद 12 साल क़ैद की सज़ा काट रहे हैं.

राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान से करीब एक महीना पहले ही हद्दाद को राष्ट्रपति की उम्मीदवारी सौंपी गई थी.

शनिवार को आए दो ओपिनियन पोल में बताया गया कि हद्दाद के लिए जनसमर्थन बढ़ रहा है हालांकि बोलसोनारो को 55 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है.

अपने अंतिम चुनाव प्रचार में हद्दाद ने अपने समर्थकों से कहा कि उनके लिए चीजें बदल रही हैं.

वहीं बोलसोनारो सोशल मीडिया के ज़रिए ही प्रचार कर रहे हैं. जब से उन पर चाकू से हमला हुआ है वे जनसभाओं का आयोजन नहीं कर रहे.

बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि ईश्वर यही चाहते हैं, कल हमारे लिए एक नया स्वतंत्रता दिवस होगा.

फ़र्नेंडो हद्दाद
Getty Images
फ़र्नेंडो हद्दाद

कैसा है चुनावी माहौल?

बीबीसी की दक्षिण अमरीकी संवाददाता कैटी वॉटसन रियो के कुछ मतदान केंद्रों में पहुंचीं और उन्होंने वहां ताज़ा हाल जाना.

कैटी बताती हैं, ''हमने रियो के कुछ मतदान केंद्रों में पूरा दिन बिताया. हम लेबनान के पड़ोस में बने मतदान केंद्र और प्रसिद्ध पनामा बीच के मतदान केंद्र में भी गए.

वहां कुछ लोग बोलसोनारो के समर्थन में हरे, नीले और पीले रंग के कपड़े पहन कर पहुंचे थे. वहीं कुछ लोगों ने हद्दाद के समर्थन में लाल रंग के कपड़े पहने थे.

अधिकतर लोग शांतिपूर्ण तरीके से ही मतदान कर रहे थे लेकिन बोलसोनारो के कुछ समर्थक हद्दाद के समर्थकों पर चीखते हुए देखे गए.

वे वर्कर्स पार्टी के समर्थकों से बोल रहे थे, ''तुम समाजवादी लोग वेनेज़ुएला चले जाओ.''

रोसिन्हा एक पिछड़ा हुआ गरीब इलाका है. यहां के मतदान केंद्र में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अपना राजनीतिक झुकाव स्पष्ट तौर पर बताते हैं. बड़ी मुश्किल से एक या दो लोगों ने ही हमसे बात की.

दोनों उम्मीदवारों के समर्थक आपस में उलझ रहे हैं
Reuters
दोनों उम्मीदवारों के समर्थक आपस में उलझ रहे हैं

बीते कुछ वर्षों में ब्राज़ील में अपराध के मामलों बहुत ज़्यादा वृद्धि देखने को मिली है. साथ ही भ्रष्टाचार की वजह से देश की अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई.

साल 2015 में आई मंदी के दौर में देश की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत तक गिर गई थी.

ब्राज़ील में क़रीब 15 करोड़ पंजीकृत वोटर हैं, जिनके लिए वोट डालना अनिवार्य है.

बोलसोनारो और हद्दाद में जो भी जीतेगा वह राष्ट्रपति माइकल टेमेर का स्थान लेगा. टेमेर डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी (एमडीबी) के सदस्य हैं.

ये भी पढ़ेंः

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+