Ukraine: जेलेंस्की तो बहुत बड़े तानाशाह निकले... छोटी सी बात पर UK में यूक्रेनी राजदूत को किया बर्खास्त

Zelensky fires Ukrainian ambassador: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में कई रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि मौका मिलने पर वो तानाशाहों के तानाशाह बन सकते हैं और उन्हें अपनी जरा सा भी आलोचना बर्दाश्त नहीं है। कहा जाता है, कि तानाशाही के आरोपों में तो रूस के राष्ट्रपति पुतिन बदनाम हैं, लेकिन जेलेंस्की मौका मिलने पर उनसे भी दो कदम आगे निकल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी आलोचना से भड़के जेलेंस्की ने ब्रिटेन में यूक्रेनी राजदूत को सेकेंड्स में बर्खास्त कर दिया। शुक्रवार को यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्टाइको को उनके पद से हटा दिया गया है। सीएनएन के मुताबिक, राजदूत को पद से बर्खास्त करने को लेकर यूक्रेन की तरफ से कोई वजह नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है, कि आलोचना के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़क गये थे।

Zelensky fires Ukrainian ambassador

ब्रिटेन में यूक्रेनी राजदूत बर्खास्त

यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्टाइको ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री की हाल ही में दी गई एक टिप्पणी के बाद जेलेंस्की की आलोचना की थी और सुझाव दिया था, कि पश्चिमी देशों से मिले भारी मात्रा में हथियारों को लेकर यूक्रेन ने पश्चिमी देशों का सही तरीके से आभार व्यक्त नहीं किया है।

दरअसल, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने इस महीने लिथुआनिया में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, कि "जेलेंस्की चाहे इस बात को पसंद करें या ना करें, लेकिन यूक्रेन को पश्चिमी देशों से जितने हथियार मिले हैं, उसके लिए यूक्रेनी लोग पश्चिम का आभर प्रकट करना चाहते हैं।"

ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने जेलेंस्की के उस बयान पर भी कटाक्ष किया था, जिसमें जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर हथियारों की डिलीवरी देने में देरी करने का आरोप लगाया था। ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने कहा था, कि "पिछले साल जून में जब मैं 11 घंटे की यात्रा करने के बाद हथियरों की लिस्ट लेने यूक्रेन पहुंचा था, उस वक्त मैंने यूक्रेनियंस से कहा था, कि मैं अमेजॉन नहीं हूं।"

ब्रिटिश रक्षा मंत्री के इस बयान पर जब नाटो शिखर सम्मेलन में ही जेलेंस्की से एक पत्रकार ने प्रतिक्रिया मांगी, तो वो भड़क गये।

जेलेंस्की ने कहा, कि "मैं नहीं जानता कि उसका क्या मतलब है। हमें उन्हें और कैसे धन्यवाद देना चाहिए? खैर, तो उन्हें मुझे लिखना चाहिए और बताना चाहिए, कि मुझे किस तरह से लोगों को धन्यवाद देना है, ताकि हम पूरी तरह से उनके आभारी हो सकें। हम सुबह उठकर व्यक्तिगत रूप से मंत्री को धन्यवाद भी दे सकते हैं।"

Zelensky fires Ukrainian ambassador

यूक्रेनी राजदूत कैसे नप गये?

इस घटना के अगले दिन स्काई न्यूज पर ब्रिटिश रक्षा मंत्री और जेलेंस्की के बीच हुई इस तरह की बातचीत को लेकर ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत प्रिस्टाइको का एक इंटरव्यू लिया गया, जहां उनसे पूछा गया, कि क्या ब्रिटिश रक्षा मंत्री वालेस के प्रति ज़ेलेंस्की की प्रतिक्रिया में "व्यंग्य का संकेत" था?

तो प्रिस्टाइको ने स्वीकार किया, कि इसमें "थोड़ा सा व्यंग्य" था, और उन्होंने आगे कहा, कि "मुझे नहीं लगता है, कि इस तरह शब्द (जेलेंस्की के) स्वस्थ है।"

उन्होंने आगे कहा, कि "हमें रूसियों को यह दिखाने की ज़रूरत नहीं है, कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। उन्हें यह जानना होगा कि हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।' प्रिस्टाइको ने आगे कहा, कि "अगर कुछ भी होता है, तो रक्षा मंत्री मुझे कॉल कर सकते हैं और वह सब कुछ बता सकते हैं जो वह चाहते हैं।"

इसी बयान के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन में यूक्रेनी राजदूत प्रिस्टाइको को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+