क्या व्लादिमीर पुतिन गंभीर बीमार हो चुके हैं? नये साल के वीडियो में काफी असहज दिखे रूसी राष्ट्रपति

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही यूक्रेन की जासूसी एजेंसियों ने दावा किया है, किया है कि, रूसी राष्ट्रपति काफी बीमार चल रहे हैं और उनका ऑपरेशन किया गया है।

Vladimir Putin

Vladimir Putin News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नये साल के मौके पर एक अपने देशवासियों के लिए एक संदेश जारी किया है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति काफी असहज दिख रहे हैं। इस वीडियो के जारी होने के बाद उन अटकलों को काफी बल मिल गया है, जिनमें कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका ऑपरेशन किया गया है। नये साल के मौके पर भाषण देते वक्त रूसी राष्ट्रपति ना सिर्फ असहज दिख रहे हैं, बल्कि वो बार बार अपने गले को साफ करने की कोशिश कर रहे थे।

वीडियो में असहज दिखे पुतिन

वीडियो में असहज दिखे पुतिन

नये साल के मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति लगातार खांसते और गला साफ करते नजर आए हैं, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर चिंताएं जताई जाने लगी हैं। अपने भाषण के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा कि, बीते कई वर्षों से पश्चिमी देशों ने हमारे साथ ढोंग किया है और शांति प्रक्रिया के लिए हमारी तमाम कोशिशों को झुठलाया है। उन्होंने इसमें डोनबास क्षेत्र में चल रहे संघर्ष में रूस की तरफ से लाए गये शांति प्रस्तावों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि, हकीकत में पश्चिमी देश नाजी विचारधारा को समर्थन दे रहे हैं, जिनके जरिए डोनबास पीपल्स रिपब्लिक के खिलाफ सैन्य और आतंकी हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पश्चिमी देशों ने शांति प्रक्रियाओं को लेकर झूठ बोला है और उन्होंने हमेशा से युद्ध की तैयारी की है और अब पश्चिमी देश बेशर्मी के साथ इसे मानने भी लगे हैं।

पुतिन की सेहत को लेकर कई रिपोर्ट

पुतिन की सेहत को लेकर कई रिपोर्ट

यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि रूसी राष्ट्रपति का एडवांस्ड वेस्टर्न ट्रीटमेंट किया जा रहा है, ताकि उनके कैंसर को ठीक किया जा सके और अगर उनका कैंसर नहीं भी ठीक हो, तो भी कैंसर को शरीर के बाकी हिस्सों में फैलने से रोका जा सके। वहीं, डॉक्टरों का कहना है, कि रूसी राष्ट्रपति के एक साल तक भी जिंदा रहने की संभावना नहीं है। रूस के एक राजनीतिक विश्लेषक वालेरी सोलोवी ने कहा है, कि 'मैं ये कह सकता हूं, कि बगैर विदेशी इलाज के रूसी राष्ट्रपति अभी तक सार्वजनिक जीवन में नहीं रह सकते थे।' उन्होंने कहा कि, 'उनका इलाज काफी एडवांस तरीके से हो रहा है और जो थेरेपी उन्हें दी जा रही है, वो रूस में उपलब्ध नहीं है।' उन्होंने कहा कि, "मैं कहूंगा कि, उनका उपचार बहुत कामयाब रहा है और उनका शरीर मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ पॉजिटिव रिस्पॉंस कर रहा है।"

पुतिन के ठीक होने की कितनी उम्मीद?

वालेरी सोलोवी ने कहा कि, 'एडवांस ट्रीटमेंट के बावजूद उनके ठीक होने की उम्मीद नहीं है।' उन्होंने कहा कि, "उनका अंत काफी नजदीक है और यहां तक कि, उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी मानना है, कि कोई भी दवा आखिरकार अंत में कामयाब नहीं हो सकती है और अगले एक साल तक उनका जिंदा रहना संभव नहीं है।" उन्होंने यूक्रेनी YouTube चैनल ओडेसा फिल्म स्टूडियो को बताया कि, "हां, ये बिल्कुल साफ है, कि उन्हें चलने-फिरने, उनके पैरों के मूवमेंट में काफी दिक्कते हैं।"

पुतिन के पेट में कैंसर होने का दावा

पुतिन के पेट में कैंसर होने का दावा

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही यूक्रेन की जासूसी एजेंसियों ने दावा किया है, किया है कि, रूसी राष्ट्रपति के पेट में कैंसर है, जो अब फैल चुका है और जानलेवा बन चुका है। वहीं, सोलोवे ने दावा किया कि, उनके उपचार से पार्किंसंस के शुरुआती लक्षणों सहित कई दुष्प्रभाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि, 'पुतिन के शरीर में काफी गंभीर मेडिकल प्रॉब्लम्स हैं।' उन्होंने दावा किया कि, "उनमें से सबसे गंभीर ऑन्कोलॉजी है। अभी तक गैर-रूसी डॉक्टरों द्वारा जिस तरह से इलाज किया जा रहा है, उसके जरिए उन्हें बस बचाकर रखा गया है।" उन्होंने कहा कि, 'रूस के बाहर के कुछ डॉक्टर्स हैं, जो पुतिन के इलाज की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं और उनका इलाज किस तरह से किया जाए, उसकी रणनीति बना रहे हैं।' उन्होंने कहा कि, 'उनमें वो डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्होंने फरवरी 2020 में ऑन्कोलॉजी का पता चलने के बाद उनका ऑपरेशन किया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+