प्रधानमंत्री मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर हुई बात, यूक्रेन युद्ध पर मिलने वाली बड़ी खबर?
PM Modi-Valdimir Putin Talk: यूक्रेन में दो सालो से जारी जंग के बीच पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति का पद संभालने वाले व्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेलीफोन पर बात की है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर बात हुई है।
क्रेमलिन के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेन पर चर्चा की है। आपको बता दें, कि प्रधानमंत्री उन वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पश्चिमी देशों की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर व्लादिमीर पुतिन को बधाई दी है।

पश्चिमी देशों ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव नहीं करवाने के आरोप में व्लादिमीर पुतिन की निंदा की है। वहीं, यूक्रेन युद्ध अब तीसरे साल में पहुंच गया है और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि यूक्रेन के विदेश मंत्री भी अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे हैं, जो युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेनी विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा होगा। माना जा रहा है, कि यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है।
वहीं, रूसी राष्ट्रपति से बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और लिखा है, कि "राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।"
आपको बता दें, कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने अभी तक रूस की निंदा नहीं की है, जिसके लिए पश्चिमी देशों मे लगातार भारत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वहीं, इस साल जब भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नये साल के मौक पर रूस का दौरा किया था और रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी, उस वक्त व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री को रूस आने का न्योता दिया था। माना जा रहा है, कि अगर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, तो वो रूस का दौरा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications