‘चीन का आर्थिक गुलाम बना US, आजादी के लिए भारत का साथ जरूरी’, रामास्वामी ने एक बार फिर ड्रैगन पर साधा निशाना

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प के बाद पहली पसंद बन चुके विवेक रामास्वामी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के मजबूत संबंध, अमेरिका की चीन पर आर्थिक निर्भरता खत्म कर सकते हैं।

भारतीय मूल के उद्यमी और रिपब्लिकन पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा कि देश आज आर्थिक रूप से चीन पर निर्भर है और अगर अमेरिका का भारत के साथ मजबूत रिश्ता बनता है तो उस चीनी रिश्ते से आजादी की घोषणा करने में आसानी होगी।

Vivek Ramaswamy On US-India Relation

रामास्वामी ने कहा कि उनका मानना है कि भारत और अमेरिका एक नेचुरल अलायंस हैं। अमेरिका इस वक्त इतिहास के अहम दौर से गुजर रहा है। अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा कम्युनिस्ट चीन से है।

रामास्वामी ने कहा कि ये अब शीत युद्ध वाला दौर नहीं है। सोवियत संघ भले खत्म हो गया, लेकिन चीन अब तक कायम है। अब समय आ गया है कि अमेरिका चीन से अपनी निर्भरता की आजादी का ऐलान करे।

विवेक रामास्वामी इस समय आयोवा की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आयोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने के लिए प्राइमरी चुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी।

विवेक रामास्वामी अमेरिका के भारत के साथ रणनीतिक संबंध भी मजबूत करने के समर्थक हैं। रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ अंडमान निकोबार में भी सैन्य संबंध मजबूत करने चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर चीन को मलक्का जलडमरूमध्य में ब्लॉक किया जा सके।

आपको बता दें कि चीन का मध्य पूर्व के देशों से अच्छा खासा व्यापार है। ऐसे में चीनी जहाज मलक्का जलडमरूमध्य से होकर ही गुजरते हैं।

Vivek Ramaswamy china

रामास्वामी ने इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी की भी तारीफ की और कहा, 'मुझे लगता है कि वे भारत के लिए अच्छे नेता हैं। वे एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। भारत में गरीबी को हटाने के लिए उन्होंने फ्री मार्केट इकोनॉमी को अपनाया है। अमेरिका भी इसी रास्ते पर समृद्धि पा सका है और मैं उनके साथ मिलकर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करना चाहता हूं।'

रामास्वामी ने आगे कहा कि अमेरिका मोदी से ये सीख ले सकता है कि कैसे एक नेता अपनी राष्ट्रीय पहचान को सबसे ऊपर रखता है। अमेरिका में आज हमें ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो गर्व से अपनी राष्ट्रीय पहचान को सामने रख सके। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ऐसा करने में विफल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+