बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर भड़के विवेक रामास्वामी, कहा- 1971 से जारी है ये त्रासदी
Vivek Ramaswamy on Bangladesh: रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने शेख हसीना के शासन के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लक्षित हिंसा की निंदा की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, विवेक रामास्वामी ने कहा है, कि बांग्लादेश में 1971 में बलात्कार और हिंसा की गलतियों को सुधारने के लिए बनाया गया कोटा संघर्ष, अब 2024 में और ज्यादा बलात्कार और हिंसा की ओर ले जा रहा है।

हिंदुओं को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ चिंता जताते हुए, पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने यह भी कहा, कि बांग्लादेश को देखकर यह सोचना मुश्किल है, कि "हमें यहीं घर पर क्या सबक सीखना चाहिए।"
विवेक रामास्वामी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, कि "बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लक्षित हिंसा गलत है, यह चिंताजनक है, और यह पीड़ितों से भरी कोटा प्रणाली के लिए एक चेतावनी है। यहां क्या हुआ, बांग्लादेश ने 1971 में अपनी स्वतंत्रता के लिए खूनी युद्ध लड़ा। सैकड़ों हजारों बांग्लादेशी नागरिकों का बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। यह एक त्रासदी थी, और इसका सही मायने में शोक मनाया गया। लेकिन इसके बाद, बांग्लादेश ने अपनी सिविल सेवा में नौकरियों के लिए एक कोटा प्रणाली लागू की। 80% नौकरियां विशिष्ट सामाजिक समूहों (युद्ध के दिग्गज, बलात्कार पीड़ित, कम प्रतिनिधित्व वाले निवासी) को आवंटित की गईं, और सिर्फ 20% योग्यता के आधार पर आवंटित की गईं।"
विवेक रामास्वामी ने आगे लिखा, कि ""कोटा प्रणाली एक आपदा साबित हुई। 2018 में विरोध प्रदर्शनों के कारण बांग्लादेश ने अधिकांश कोटा खत्म कर दिया, लेकिन पीड़ित-संरक्षकों ने इसका विरोध किया...और इस साल कोटा प्रणाली को फिर से लागू किया गया। इससे और ज्यादा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिससे सरकार गिर गई और प्रधानमंत्री भाग गई। एक बार अराजकता शुरू हो जाने पर, इसे आसानी से नियंत्रित नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने आगे लिखा, कि "कट्टरपंथी अब हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। 1971 में बलात्कार और हिंसा की गलतियों को सुधारने के लिए बनाया गया कोटा संघर्ष अब 2024 में और अधिक बलात्कार और हिंसा की ओर ले जा रहा है। रक्तपात ही शिकायत और पीड़ित होने का आखिरी प्वाइंट है। बांग्लादेश को देखकर यह सोचना मुश्किल है, कि हमें यहीं घर पर क्या सबक सीखना चाहिए।"
हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर एकजुट हिंदू
विवेक रामास्वामी से पहले अमेरिका के कई हिंदू सांसद बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं, जिनमें जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार और रो खन्ना शामिल हैं।
विवेक रामास्वामी, जो खुद को गर्वित हिंदू बताते हैं, उन्होंने अब हिंदुओं से हो रही हिंसा पर चिंता जताई है।
वहीं, बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को एक सदियों पुराने मंदिर का दौरा कर व्यथित हिंदू समुदाय से मुलाकात की, जहां उन्होंने उनसे "धैर्य रखने" का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया, कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक सदस्यों पर हमला करने वालों को दंडित करेगी।
84 वर्षीय अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस, जिन्होंने 8 अगस्त को जारी हिंसा और बर्बरता के बीच अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला है, वो मंगलवार को ढाका में प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ढाकेश्वरी मंदिर गए थे और उन्होंने कहा, कि हर किसी के अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए और उन्होंने अपने देश की दुर्दशा के लिए "संस्थागत क्षय" को दोषी ठहराया।
उनकी यात्रा ऐसे दिन हुई है, जब बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस ने कहा कि 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय को 52 जिलों में 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा और इसे "हिंदू धर्म पर हमला" करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications