कोरोना वायरस: ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बाद अब रूस के डिप्टी पीएम यूरी बोरिसोव ने भी टाला अपना भारत दौरा
कोरोना वायरस: रूस के डिप्टी पीएम यूरी बोरिसोव ने टाला भारत दौरा
मॉस्को, 22 अप्रैल: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर यूरी बोरिसोव ने अपनी भारत की यात्रा स्थगित कर दी है। यूरी बोरिसोव इस महीने के अंत में भारत-रूस व्यापार, आर्थिक-सांस्कृतिक और वैज्ञानिक सहयोग पर चर्चा के लिए भारत का दौरा करना था। अब वो इस महीने भारत नहीं आएंगे। हालांकि उन्होंने अपना दौरा रद्द नहीं किया है सिर्फ फिलहाल के लिए स्थगित किया है लेकिन दौरे की नई तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में दो और देशों के प्रमुख भी अपने भारत दौरे रद्द किए हैं। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में भारत आना था, उनका दौरा कोरोना का हलावा देते हुए रद्द कर दिया गया। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने भी अपना भारत दौरा हाल ही में रद्द कर दिया है। जॉनसन को अगले सप्ताह भारत आना था लेकिन कोरोना संकट के चलते दौरे को रद्द कर दिया गया।
देश में कोरोना के मामले तोड़ रहे हैं रिकॉर्ड
भारत इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश हैं। देश में हर रोज करीब ढाई से तीन लाख नए कोरोना के मामले आ रहे हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस के 3.14 लाख से अधिक मामले सामने आए। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद किसी भी देश में एक दिन में आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं। अभी तक किसी भी मुल्क में 24 घंटे के अंदर इतने ज्यादा केस नहीं आए थे। गुरुवार को तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आने के साथ ही 21 सौ से ज्यादा लोगों की मौत भी संक्रमण से हुई है। देश में बीते एक हफ्ते में 18 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications