"इबोला" जैसे लाखों खतरनाक वायरस कहां से आते हैं

बीबीसी की एक खबर के मुताबिक इबोला जैसे जानलेवा वायरस जानवरों में तीन लाख से बीस लाख की संख्या मे हो सकते हैं। जिसका खतरा हमेशा बना ही रहता है। इसके खतरे को भांपते हुए पहले वायरसों को पहचानकर इसका हल खोजना चाहिए।
शोधकर्ताओं ने अपनी एक रिसर्च में कहा है कि चमगादड़ों जैसे स्तनपायी जानवरों में इबोला और मर्श जैसे खतरनाक वायरस पाए जाते हैं। जिससे लोगों की बेवक्त मौत हो सकती है।
कोलंबिया विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर इनफेक्शन एंड इम्यूनिटी के निदेशक प्रो. इयन लिपकिन के मुताबिक हम वास्तव में स्तनपायी जानवरों से सम्बन्धित सभी विषाणुओं की पूरी विविधता को परिभाषित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मकसद विषाणुओं के कारण पैदा होने वाले खतरों का आधार खोजना है।












Click it and Unblock the Notifications