Virgin Galactic ने रच दिया इतिहास, स्पेस टूरिज्म की पहली फ्लाइट रही सफल, VIDEO

Virgin Galactic: अंतरिक्ष में सैर करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वर्जिन गैलेक्टिक ने इतिहास रचते हुए पहली बार अंतरिक्ष में कमर्शियल उड़ान भरी है। यह यात्रा पूरी तरह सफल रही।

इस यात्रा में तीन लोग शामिल रहे। तीनों इटली के रहने वाले हैं। तीनों ने पहली बार अंतरिक्ष में सैर की है। वर्जिन गैलेक्टिक के विमान वीएसएस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है। यह मेक्सिको के रेगिस्तान के ऊपर से 80 किलोमीटर की उड़ान भरी।

Virgin Galactic ने रच दिया इतिहास, स्पेस टूरिज्म की पहली फ्लाइट रही सफल, VIDEO

जिन तीन लोगों ने अंतरिक्ष में यात्रा की उनका नाम इटैलियन एयरफोर्स कर्नल वॉल्टर विलाडी, एयरफोर्स लेफ्टिनेंट कर्नल एंजेलो लैंडोल्फी और डॉक्टर पैंटालियोन कारलूसी हैं। विमान को पायलट माइकल मासुची और निकोला पेसिल ने उड़ाया।

तीनों लोगों ने कुल 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे तक अंतरिक्ष में सैर किया। 80 किलोमीटर तक जाने के बाद पायलट ने यात्रियों से कहा कि हम अंतरिक्ष में आ गए हैं। इसके बाद तीनों यात्रियों ने थोड़ी देर तक अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी में तैरते रहे।

वर्जिन गैलेक्टिक अब तीसरी कॉमर्शियल स्पेस टूरिज्म कंपनी बन गई। इससे पहले एलन मस्क और जेफ बेजोस की कंपनी लोगों को स्पेस में यात्रा कराती है।

इस बीच वर्जिन गैलेक्टिक ने दावा किया है कि अब तक 800 से ज्यादा लोगों ने टिकट बुक करवा लिए हैं। हालांकि, आपके दिमाग में भी यह चल रहा होगा कि अगर आप स्पेस में यात्रा करने जाएंगे तो कितना खर्च आएगा।

बता दें कि इस यात्रा में आपको 3.28 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। तीन करोड़ से अधिक रुपये खर्च करते हैं तो आप भी अंतरिक्ष में सैर कर सकते हैं। आपको सिर्फ 90 मिनट अंतरिक्ष में रखा जाएगा। यानी यह यात्रा डेढ़ घंटे के लिए होगी।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हो रहा Space Tourism, अंतरिक्ष में घूमने जा रहे 6 लोग, आपके लिए इतना आएगा खर्च?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+